रिलीज़ से पहले ‘साथिया’ की झलक

मुंबई। जानेमाने पार्श्र्वगायक दर्शन रावल का आने वाला गाना ‘साथिया’ ऑफिशियल रिलीज़ से पहले ही फैंस के दिलों को छू चुका है। दर्शन रावल ने हाल ही में इस गाने को स्टेज पर लाइव परफॉर्म किया, जिससे दर्शकों को 25 फरवरी को होने वाली रिलीज़ से पहले ही इसकी एक खास झलक मिल गई।

दर्शन रावल ने परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि साथिया ने कल रात स्टेज पर अपनी जर्नी शुरू कीज् अविस्मरणीय। अभी भी उस एहसास से बाहर नहीं आ पाया हूँ। साथिया, 25 फरवरी को रिलीज़ हो रहा है। इसके बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटाया। अपने चार्टबस्टर रोमांटिक गानों के लिए मशहूर दर्शन रावल हर नए ट्रैक के साथ फैंस का दिल जीतते आ रहे हैं, और ‘साथिया’ भी उनकी लिस्ट में यादगार गीत साबित होने वाली है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts