पदक पाने के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
डीएवी हापुड़ में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
हापुड़।डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड में मेरा युवा भारत की ओर से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विजय कुमार शर्मा (विधायक परिषद सर्राफा संघटन के मुख्य अध्यक्ष) तुषार वर्मा ( लेखक एवं कार्यक्रम सहायक) सौरभ तोमर (मंडल अध्यक्ष, राष्ट्रीय रेफरी आईटीबीएफ), विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विनीत त्यागी ने संयुक्त रुप से किया।
प्रतियोगिता में छात्राओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, बैडमिंटन, खो-खो स्पर्धाओं को रखा गया है, छात्रों के लिए 200मीटर, 400मीटर, कुश्ती और वोलीबाल प्रतियोगिता को रखा गया है। इन प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया ।
ये रहे परिणाम
गर्ल्स
खो-खो - SPIC Hapur (स्वर्ण), जीआरएस हापुड़ (सिल्वर
100मीटर दौड़ प्रथम स्नेहा चौधरी, (डीएवी)
द्वितीय काव्या, तृतीय-दिव्या
200मीटर दौड़ प्रथम मुक्ता, द्वितीय-सिद्धि, तृतीय कणिका चौधरी (डीएवी)
बैडमिंटन निधि (स्वर्ण), पीहू चौधरी (सिल्वर), शगुन (कांस्य)
छात्र वर्ग
400मीटर- अर्चित (प्रथम), दिशांत (द्वितीय), ऋतिक (तृतीय)।
200मीटर प्रथम विशाल तोमर, द्वितीय आदित्य, तृतीय-दिशांत ।
वालीं - IMIRC गढ़ गोल्ड, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल हापुड (सिल्वर)
कुश्ती - प्रथम - हर्ष तोमर, द्वितीय दिव्यांश सागर (डीएवी) तृतीय शुभ राणा
प्रधानाचार्य डा- विनीत त्यागी ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।


No comments:
Post a Comment