अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिवान के आदिल ने जीता गोल्ड पदक 

 मेरठ।  शोभित विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दीवान कॉलेज के छात्र आदिल हाशमी ने स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया।

इस प्रतियोगिता में दीवान कॉलेज के बीबीए विभाग के छात्र आदिल हाशमी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अनुशासन, मेहनत और बेहतरीन खेल कौशल का परिचय दिया। इस अवसर पर दीवान कॉलेज के खेल प्रबंधक अजय चौहान ने आदिल हाशमी की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता कॉलेज के लिए गर्व का विषय है और अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। कॉलेज प्रबंधन, खेल विभाग एवं शिक्षकों ने खिलाड़ी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts