Hims में हॉलैंड से इलाज कराने महिला का  हैंडबैग चोरी 

  बैग के अंदर था लाखाें को सामान , रिपोर्ट दर्ज 

 मेरठ।  अस्पताल भी चोरों से सुरक्षित नहीं रह गये है।सिवाल खास स्थित  हिम्स होस्टिल में हॉलैड से उपचार कराने के आयी। जिसका अस्पताल से बेग चाेरी हो गया। पता उस समय चला जब महिला ने बैग का चैक किया तो बैग वहां से गायब था। जिससे लाखों रूपये का सामान था। महिला की भारतीय बहन ने जानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

दिल्ली के वेलकम सीलमपुर निवासी शालू ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी बहन मोहनजीत कौर, जो हॉलैंड से इलाज के लिए मेरठ सिवाल खास गंग नहर नगला कुंभा आई थीं, हिम्स अस्पताल की बी-2 बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 4105 में ठहरी हुई थीं।शालू के अनुसार, चार फरवरी को जब मोहनजीत कौर ने अपना हैंडबैग चेक किया तो उसमें से सोने का कड़ा, सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी और दो चांदी की अंगूठियां गायब मिलीं। काफी तलाश के बावजूद चोरी हुआ सामान नहीं मिला।पीड़िता ने अस्पताल कर्मचारियों पर चोरी का संदेह जताते हुए पुलिस से मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सिवल चौकी प्रभारी नितिन कुमार ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts