मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर की दिनदहाड़े हत्या

कार पर गोलियों की बौछार, हमलावर फरार

बाराबंकी ।  लखनऊ से बाराबंकी मार्ग पर शुक्रवार को बड़ी वारदात हो गई. शोएब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बॉबी मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर बताया जा रहा है. बाराबंकी कोतवाली इलाके में शोएब उर्फ बॉबी को 10 गोली मारी गईं हैं. वह बाराबंकी से लखनऊ के रास्ते पर था. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

इस मामले में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के करीब नगर कोतवाली के असेनी मोड़ से सूचना आई थी कि एक आदमी की हत्या कर दी गई है. सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी, जहां पर गाड़ी में ड्राइवर सीट पर शोएब किदवई के शरीर पर गोलियों के घाव थे और वह मृत अवस्था में था.

उन्होंने बताया कि उसको तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया. फोरेंसिक टीम और सारे अधिकारियों द्वारा मौके का भ्रमण भी किया गया. अभी तक जो जानकारी हुई है, उसमें शोएब नगर कोतवाली का एचएस भी है और पहले मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ा रहा है. इस पर हमारे रिकार्ड में पांच मुकदमे पाए गए हैं. बाकी की जानकारी जुटाई जा रही है. आस-पास के सीसीटीवी फुटजे हैं, उनको देखा जा रहा है कि घटना किसने कारित की है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शोएब उर्फ बॉबी शुक्रवार को दोपहर में कार से लखनऊ से बाराबंकी जा रहे थे कि नगर कोतवाली के असेनी मोड़ के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मार दीं और फरार हो गए. सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शोएब को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

No comments:

Post a Comment

Popular Posts