सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल पहुंचे सलमान
मुंबई (एजेंसी)।बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी है। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की सेहत की जानकारी मिलते ही सलमान खान भी तुरंत ही अस्पताल पहुंचे हैं।
पिता सलीम खान की तबियत बिगड़ने की खबर सुनते ही सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे । हॉस्पिटल से सलमान खान का वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान का चेहरा उतरा हुआ नजर आ रहा है और वो काफी चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं। इसके बाद फैंस सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर और भी चिंतित हैं।
सलीम खान की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज लेखकों में होती है। जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम-जावेद की जोड़ी ने कई कल्ट फिल्में दी हैं। इनमें ‘शोले’ से लेकर ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘जंजीर’, ‘त्रिशूल’ और ‘सीता और गीता’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। सलीम खान ने इससे पहले बतौर अभिनेता भी कुछ फिल्में की हैं।


No comments:
Post a Comment