लैला–मजनू के बाद अब ‘हीर रांझा’, एकता कपूर और इम्तियाज फिर साथ

मुंबई। फिल्म ‘लैला मजनू’ के बाद इम्तियाज़ अली और एकता कपूर फ़िल्म ‘हीर रांझा’ के लिये अपनी क्रिएटिविटी का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। ‘हीर रांझा’ ‘लैला मजनू’ फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा है, जो मोहब्बत की इस पुरानी कहानी को आज के दर्शकों के साथ एक नए और गहरे अंदाज़ में जोड़ेगी। पुरानी क्लासिक लव स्टोरी होने के बावजूद, ‘हीर रांझा’ को आज के दौर के हिसाब से ढालकर पेश किया जाएगा।
यह फिल्म नई पीढ़ी के लिए प्यार के मायने फिर से लिखेगी और एक ऐसी जादुई दुनिया बनाएगी जिसमें दर्शक पूरी तरह खो जाएंगे। जैसे ही फिल्म के नाम का खुलासा हुआ, ‘लैला मजनू’ फ्रेंचाइजी के फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। ‘हीर रांझा’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और इस फिल्म का डायरेक्शन साजिद अली करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts