एंटी करप्शन टीम ने ढाबे से दरोगा को उठाया
- रिश्वतखोरी का है मामला, चर्चाएं हुईं तेजअमेठी (एजेंसी)।यूपी के अमेठी में मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने हाईवे के पास स्थित एक ढाबे से उप निरीक्षक राजेश पाल को हिरासत में लिया है। वह इन्हौना थाने में तैनात हैं। टीम की कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उप निरीक्षक पर सड़क हादसे से जुड़े एक मामले में पीड़ित से धनराशि मांगने का आरोप है। विवेचना के नाम पर रुपये की मांग की जा रही थी। पीड़ित ने शिकायत किया है। इस पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
कार्रवाई के बाद टीम उप निरीक्षक को अपने साथ ले गई। फिलहाल पूरे प्रकरण को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। वहीं, पुलिस विभाग के अधिकारी भी इस मामले में सतर्कता बरतते नजर आ रहे हैं।
थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने इतना ही बताया कि एंटी करप्शन टीम ने उप निरीक्षक को हिरासत में लिया है। पैसे लेने के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही आगे की विभागीय या कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment