सीएम डैशबोर्ड पर मंडल की रैंक सुधार हेतु जनपद करें आवश्यक कार्यवाही-आयुक्त 

आयुक्त व डीआईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुई कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

   मेरठ। आयुक्त सभागार में आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागो की योजनाओ एवं विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक  की गई।

 बैठक में विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजना, विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देते हुये प्रगति सुनिश्चित की जाये तथा जनकल्याणकारी योजनाओ में जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओ में संबंधित विभागीय अधिकारी के साथ नियमित समीक्षा एवं मॉनीटरिंग करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। योजना लक्ष्य प्राप्ति हेतु की गई कार्यवाही का पोर्टल पर डाटा समय से और सही प्रकार फीड किया जाये। प्रत्येक लाभार्थीपरक योजना की लक्ष्य प्राप्ति एवं अपेक्षित कार्यवाही हेतु मुख्य विकास अधिकारी अपने स्तर पर कार्यवाही करें। प्रत्येक विभाग को प्राप्त बजट तथा उसके सापेक्ष किये गये व्यय की समीक्षा करते हुये आवश्यक कार्यवाही की जाये। 

समस्त विभागीय अधिकारी योजनावार सीएम डैशबोर्ड पर रैंक सुधार हेतु नियमित मॉनीटरिंग एवं कार्यवाही करें जिससे कि ओवरऑल मंडल की रैंक में सुधार हो सके। बैठक में पीएम सूर्य घर योजना में अपेक्षित प्रगति लाये जाने हेतु समस्त सीडीओ को ध्यान देकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण वितरण में कोई भी लापरवाही नही होनी चाहिए, स्टॉक एवं वितरण प्रक्रिया की चैकिंग कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। सीएम युवा उद्यमी योजना में लक्ष्य प्राप्ति हेतु मुख्य विकास अधिकारी बैंको के साथ बैठक कर आवश्यक कार्यवाही करें। सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत लक्ष्य के अनुरूप विवाह संपन्न कराये जाये। इसके साथ ही समस्त छात्रवृत्ति योजना, सडक निर्माण,  एमएसएमई के अंतर्गत टूल किट वितरण, पर्यटन विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, पीएम कुसुम योजना सहित अन्य समस्त योजनाओ की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

तदोपरान्त आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ भानु चन्द्र गोस्वामी व डीआईजी कलानिधि नैथानी द्वारा समस्त जिलाधिकारियो एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त महोदय ने संबंधित अधिकारी को आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मंडल स्तर पर अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया कि पॉक्सो, गैंगस्टर, माफिया जैसे अन्य आपराधिक कृत्यो में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाये तथा गवाह को समय पर उपलब्ध कराते हुये गवाही कराना सुनिश्चित करें जिससे कि अपराधी को जल्द से जल्द सजा मिल सके। इस अवसर पर मेरठ मंडल के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त विकास आयुक्त बलिराम, अपर आयुक्त अमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व मंडलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts