मेरठ मेट्रो स्टेशन पर दूसरे दिन सफर करने वालों की  लगी लाइनें 

 जनप्रतिनिधियों ने परिवार संग किया रैपिड में सफर 

पहली बार सफर रहे लोगों ने कहा याद रहेगा सफर , जमकर बनायी गयी REEL

मेरठ।  रविवार को पीएम मोदी व योगी द्वारा नमो भारत व मेरठ मेट्रो के शुभारंभ के बाद दूसरे दिन परतापुर से लेकर मोदीपुरम तक के स्टेशनों पर यात्रियों दोनो ट्रेनों में सफर करने का यात्रियों में जोश दिख रहा है। लोग अपने परिवार के संग नमो भारत व मेरठ मेट्रो में सफर का आंनद ले रहे है। सबसे ज्यादा खुशी उन चेहरो पर दिखाई दे  रहीहै। जो नौकरी पेशा , दिल्ली व गाजियाबाद व नोएडा में पढाई करत रहे है। सबने मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम तक रेल खंड के शुभारंभ को काफी सुख्द बताया है।  

    सुबह छ बजे से परतापुर ,शताब्दी नगर , ब्रहमपुरी, भैसांली , बेगमपुल, एमईएस, डौरली मोदीपुरम के स्टेशन पर यात्री की भीड़ लग गयी। टिकट काउंटर पर लगी भीड़ यह बता रही थी कि लोगों में मेरठ मेट्रो व नमों भारत के प्रति कितना क्रेज है। टिकट कांउटर पर लाइन में लगे यात्री सेल्फ लेते नजर आए । । कई लोगों को भारी भीड़ के कारण टिकट तक नहीं मिल पाई।

परिवार के साथ यादगार सफर

दूसरे  दिन सफर करने वालों में खास उत्साह दिखा। लोगों का कहना था कि यह दिन उनके लिए यादगार बन गया है। कई लोग एक बार सफर करने के बाद दोबारा लाइन में लगकर फिर मेट्रो में बैठे। बच्चे भी खास उत्साहित नजर आए।परिवार के साथ सफर कर रहे रणवीर सिंह  ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ मेट्रो यात्रा का भरपूर आनंद लिया। उनका कहना था कि सफर आरामदायक और सुविधाजनक रहा।



राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मी कांत वाजपेयी ने परिवार संग मेट्रो में सराय काले खा तक किया सफर 

मेरठ मोहन पूरी आवास से दिल्ली 11:00 अशोका रोड आवास जो पहले डेढ़ घंटे से अधिक समय में आना होता था मात्र 63 मिनट में चौखट से चौखट पर आया हूं और सामान्य जनता युवाओं के साथ नौकरी पैसा लोगों के साथ बैठकर संवाद करते हुए आने का आनंद और दुगना हो गया था प्रधानमंत्री का बड़ी विनम्रता पूर्वक आभार व्यक्त करता हूं और उन्होंने जो कृपा क्रांति धर मेरठ पर की है उसके लिए उनको बहुत-बहुत धन्यवाद।

   डा. वाजपेयी ने कहा कि नमो भारत व मेट्रो मील का पत्थर साबित होगी। अब मेरठ से दिल्ली का सफर काफी सुखद हो जाएगा। अन्य राज्यों से आने वाले व्यापारी भी आसानी से मेरठ आकर अपना कारोबार करेगे। मेरठ के विकास के द्वार खुलेगे।



रील और सेल्फी का क्रेज

दूसरे  दिन युवाओं में खासा उत्साह दिखा। स्टेशन परिसर से लेकर मेट्रो कोच के अंदर तक युवा रील बनाते नजर आए। कई लोग सेल्फी और ग्रुप फोटो लेते दिखे तो कुछ यात्रियों ने पूरे सफर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

खर्च और समय दोनों की बचत

मेट्रो में सफर कर रहे  इलमा अजीम  ने बताया कि स्वासथ्य विभाग में कार्यरत होने के कारण उन्हें दिल्ली व लखनऊ जाना हाेता है। कभी यहां से ट्रेन में सीट न मिलने के कारण रिजरवेशन करा कर दिल्ली बस जाना होता था अब नमो भारत में वह आसानी से दिल्ली जा सकती है।द

नई अशोक नगर से बेगमपुल पहुंची  पारूल  अग्रवाल   ने बताया कि वह लंबे समय से इस रूट के शुरू होने का इंतजार कर रही थीं। उनका कहना है कि अब सफर सुरक्षित और समय बचाने वाला हो गया है।

किराया थोड़ा ज्यादा, लेकिन सुविधाएं बेहतर

यात्रियों का कहना है कि किराया थोड़ा अधिक जरूर है, लेकिन सुविधाएं और आराम उसके अनुरूप हैं। पहले दिन का अनुभव उत्साह, भीड़ और नई उम्मीदों से भरा रहा। शहरवासियों का मानना है कि मेरठ मेट्रो से न सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि शहर के विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts