नमो भारत व मेट्रो में सफर करने से पहले जान ले यात्री टाईम टेबल 

 मेरठ। यात्रीगण कृपया ध्यान दे अगर आप नमो भारत व मेरठ मेट्रो में सफर करने जा रहे है ताे टाईमटेबिल का ध्यान रखे। एनसीआरटीसी ने नमो भारत व मेरठ मेट्रो को टाईमटेबल जारी कर दिया है। 

      एनसीआरटीसी द्वारा जारी टाइम टेबल  सोमवार से लेकर शुक्रवार तक दोनों ही ट्रेनों का संचालन सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। शनिवार और रविवार को सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक यह सेवा उपलब्ध रहेगी।

नमो भारत का संचालन दिल्ली की ओर

स्टेशन       पहली ट्रेन          अंतिम ट्रेन

मोदीपुरम  सुबह 6.01         रात 10.01

बेगमपुल   सुबह 6.07         रात 10.07

शताब्दीनगर सुबह 6.14     रात 10.14

नमो भारत का संचालन मोदीपुरम की ओर

स्टेशन            पहली ट्रेन         अंतिम ट्रेन

सराय काले खां सुबह 6.00        रात 10

आनंद विहार सुबह 6.13           रात 10.13

शताब्दीनगर सुबह 6.05            रात 10.53

मेरठ मेट्रो की समय सारिणी

-मोदीपुरम और मेरठ साउथ से पहली मेट्रो ट्रेन सुबह छह बजे चलेगी। जबकि अंतिम मेट्रो दोनों स्टेशनों से रात 10 बजे चलेगी।

-मेरठ साउथ से मोदीपुरम की ओर जाने वाली पहली मेरठ मेट्रो शताब्दीनगर स्टेशन पर सुबह 6.20 बजे, बेगमपुल स्टेशन पर 6.32 बजे मिलेगी। जबकि इस रूट पर अंतिम मेट्रो शताब्दीनगर स्टेशन पर रात 10.12 बजे और बेगमपुल स्टेशन पर 10.24 बजे मिलेगी।

-मोदीपुरम से मेरठ साउथ की ओर से जाने वाली पहली मेरठ मेट्रो बेगमपुल स्टेशन पर सुबह 6.19 बजे और शताब्दीनगर स्टेशन पर सुबह 6.29 बजे मिलेगी। जबकि इस रूट पर अंतिम मेट्रो बेगमपुल स्टेशन पर 10.19 बजे और शताब्दीनगर स्टेशन पर 10.29 बजे मिलेगी।

अत्याधुनिक प्रणाली से होगा दोनों ट्रेनों का एक साथ संचालन

नमो भारत व मेरठ मेट्रो एक आधुनिक परिवहन प्रणाली है जिसका संचालन केंद्रीयकृत परिचालन नियंत्रण केंद्र (ओसीसी) से होगा। एनसीआरटीसी ने दुनिया में पहली बार एलटीई आधारित प्लेटफार्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) के साथ यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (ईटीसीएस) लेवल-टू को अपनाया है। इसमें आटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) और आटोमेटिक ट्रेन सुपरविजन (एटीएस) शामिल हैं।

एटीपी एक सुरक्षा प्रणाली है जो यह सुनिश्चित करती है कि ट्रेनें सुरक्षित गति सीमा और सिग्नल के भीतर संचालित हों। वहीं एटीएस समय-सारिणी का पालन बरकरार रखने और व्यवधानों को न्यूनतम करने के लिए निगरानी और नियंत्रण की प्रणाली है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts