सचिन तेंदुलकर ने बेटे की शादी का पीएम मोदी व सोनिया गांधी को  दिया निमत्रंण पत्र 

नई दिल्ली। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का निमंत्रण पत्र दिया। इस दौरान तेंदुलकर के साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटे अर्जुन, बेटी सारा और परिवार के अन्य लोग भी थे।

तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री के साथ उनके सरकारी आवास पर हुई मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की हैं। उन्होंने लिखा कि अर्जुन और सानिया की शादी में प्रधानमंत्री को आमंत्रित करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मिला आशीर्वाद और मार्गदर्शन युवा जोड़े के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद शाम को तेंदुलकर अपने परिवार के साथ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके 10 जनपथ स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने सोनिया और राहुल गांधी को भी पारिवारिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts