कृषि विवि राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भाग लेगा डॉक्टर त्रिवेणी दत्त

 मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें कृषि विश्वविद्यालय द्वारा एनआईआरएफ तथा टाइम्स शब्द यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भाग लेने हेतु प्रगति कार्यों की कुलपति द्वारा समीक्षा की गई इस बैठक में संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की विजिबिलिटी को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि वह अपनी ग्रेडिंग पर ध्यान दें इसके लिए विश्वविद्यालय को अपने एडमिनिस्ट्रेटिव फाइनेंशियल तथा एकेडमिक रिकॉर्ड को व्यवस्थित करना होगा

 डॉ त्रिवेदी दत्त ने कहा कि आज समय आ गया है कि हम ऑनलाइन एजुकेशन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाएं और जो तकनीकी है वह आम जनता और युवा तक पहुंचाने की कोशिश करें उन्होंने कहा कि ऑनलाइन तथा डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से हम दूधराज के लोगों तक शिक्षा का ज्ञान पहुंचा सकते हैं हमें ऑनलाइन एजुकेशन पर भी ध्यान देना होगा साथ-साथ डिस्टेंस एजुकेशन को भी बढ़ावा देना होगा उन्होंने कहा सभी लोगों को डिजिटल तकनीक से अपडेट होना होगा आज का युग काफी आगे पहुंच चुका है जिसमें एआई बेस्ड एप्लीकेशन बिग डाटा एनालिसिस डीएनए फिंगरप्रिंटिंग मशीन लर्निंग के अलावा कई क्षेत्र ऐसे हैं जिसमें हम छात्रों को पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री देकर इसको और अधिक उपयोगी बना सकते हैं इसके लिए वैज्ञानिकों शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को आगे आना होगा और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी को तैयार करना होगा

 उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय रैंकिंग को प्राप्त करने के लिए इस बार एनआईआरएफ टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग तथा आईसीएआर रैंकिंग को प्राप्त करने के लिए अभी से प्रयास प्रारंभ करने होंगे तभी हम देश में एक उचित स्थान प्राप्त कर सकेंगे अभी तक विश्वविद्यालय को एनआईआरएफ रैंकिंग तथा टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग  में कोई स्थान प्राप्त नहीं था कुलपति ने कमेटी गठित करके तेजी से इस पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है निश्चित रूप से कृषि विश्वविद्यालय आने वाले समय में विभिन्न रैंकिंग में अपना उच्च स्थान प्राप्त कर सकेगा

इस बैठक में कुल सचिव डॉ रामजी सिंह वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी डॉक्टर लोकेश गंगवार डॉक्टर रविंद्र कुमार डॉ विवेक डॉ कमल खिलाड़ी डॉक्टर आर एस सेंगर डॉ पीके सिंह डॉक्टर यू पी शाही डॉक्टर जयवीर डॉक्टर सत्य प्रकाश डॉ पंकज कुमार डॉ विजय सिंह डॉ दीपक सिसोदिया आदि शिक्षक मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Popular Posts