संभव कार्यकम के अन्तर्गत ऊर्जा भवन मेरठ में जन-सुनवाई का आयोजन
विभिन्न जनपदों से आए उपभोक्त्ताओं की 44 शिकायतों पर सीधी सुनवाई
मेरठ। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संभव कार्यक्रम के तहत डिंस्काम में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न जिलों से आए 44 उपभोक्ताओं की अधिकारियों ने सीधी सुनवाई करते हुए उनकी समस्याओं को समाधान कराया।
जन-सुनवाई के दौरान मेरठ के आस-पास के जनपदों से आए उपभोक्ताओं से बिलिंग, मीटर, पी.डी. एवं विद्युत सेवाओं से जुडे कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए, कई मामलों मे संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए, मौके पर ही समाधान किया गया शेष शिकायतों के लिए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण के निर्देश दिये गये है। संभव कार्यकम शुरू करने की भावना यह है कि जो शिकायत जहाँ प्राप्त हो, वही पर उस शिकायत का निस्तारण होना चाहिए।उपभोक्ता शिकायतों का समाधान पारदर्शी, जवाबदेह एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। स्थानीय/जिला/क्षेत्रीय स्तर की जन शिकायते यदि अनिस्तारित रहकर राज्य स्तर तक पहुंचती हैं तो उसका सीधा अर्थ यह है कि स्थानीय स्तर पर निस्तारण व्यवस्था मे, प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया मे कोई कमी है। इस संबंध मे निर्देशित किया गया है की स्थानीय, जिला एवं क्षेत्रीय स्तर पर, प्राप्त होने वाली शिकायतों की नियमित समीक्षा कर, शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए जिससे स्थानीय स्तर पर, शिकायतों का समाधान सुनिश्चित हो सके।जन-सुनवाई के अवसर पर डिस्कांम के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे जिनमें निदेशकः संजय जैन (वाणिज्य), आशु कालिया (कार्मिक एवं प्रशासन), स्वतंत्र कुमार तोमर (वित्त),मुख्य अभियन्ता देवेन्द्र चन्द्र वर्मा, पी.के. सिंह, मौ. सगीर, गुलाब सिंह, मुनीश चोपडा, गुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment