भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग में 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत

 भिवाड़ी । राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में हुए तेज धमाकों के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 7 लोग जिंदा जल गए। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था।

जानकारी के मुताबिक, केमिकल्स की मौजूदगी के कारण आग बहुत तेजी से फैली थी. सोमवार की सुबह औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में मौजूद एक फैक्ट्री में एक के बाद एक तेज धमाके हुए. देखते ही देखते फैक्ट्री में भीषण आग लग गई.

औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में G-1, 118 का इलाका कई महीनों से बंद था. आग यहीं लगी. फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गत्तों का स्टॉक पड़ा था. इसी जगह पर 3 से 4 बार तेज धमाके हुए, जिसके बाद आग फैल गई।  अंदेशा है कि गैस सलेंडर फटने से तेज धमाके हुए और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts