दो दिवसीय विशाल चिकित्सा शिविर में 5 हजार बच्चों की हुई जांच
15 से अधिक स्कूलों में विशाल स्क्रीनिंग कैम्प का हुआ आयोजन
मेरठ। आईडीए मेरठ कैण्ट शाखा एवं सुभारती डेंटल कॉलिज, मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में 15 से अधिक स्कूलों में विशाल स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प को लगाने का उद्देश्य बच्चों के मौखिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना रहा एवं उन्हें किस प्रकार से ब्रशिंग एवं फ्लॉसिंग करें, इस प्रकार की प्रयोगात्मक जानकारी सुभारती डेंटल कॉलिज एवं आईडीए के सदस्यों द्वारा दी गयी।
यह विशाल कैम्प एक रिकॉर्ड साबित हुआ जिसमें दो दिन में इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की जांच की गयी। इस कैम्प को लगाने का निर्णय सुभारती डेंटल कॉलिज के प्राचार्य एवं आईडीए मेरठ कैण्ट शाखा के संस्थापक डॉ निखिल श्रीवास्तव, अध्यक्ष डॉ राहुल वैद्य एवं सचिव डॉ सुमित गोयल द्वारा लिया गया।
कैम्प में 5000 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं का परीक्षण एवं चिकित्सा संबंधी जानकारी दी गयी। साथ ही साथ उन्हें अस्पताल एवं आईडीए मेरठ कैण्ट शाखा द्वारा इलाज पर 20 प्रतिशत की छूट भी मुहैया करायी गयी। मेरठ एवं आस-पास के अनेकों स्कूलों में जैसे इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल, राधा-गोविंद पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, गंगानगर, मदनमोहन स्कूल, मेरठ आदि शामिल रहे।
इन शिविरों को समुचित रूप से आयोजित कराने में डॉ समीर राय, डॉ नूपुर कौशिक, डॉ शिवि खत्री, डॉ तुषार, डॉ मोहनीश मुछाल, डॉ नवप्रीत कौर, डॉ शिखा गुप्ता, डॉ सुपर्णा, डॉ राहुल, डॉ खुशबू, डॉ दिव्यांश, डॉ चन्द्रमा एवं सुभारती डेन्टल कॉलिज के सभी छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment