ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रेड ने 2 विकेट से जीता मैच
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे जूनियर वर्ग के क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रेड और ऋषभ ब्लू के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ रेड की टीम ने 2 विकेट से मैच जीता।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 164 रन बनाए। इसमें दक्ष ने 43, श्रेयांश ने 41, राघव ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में विरोट ने 4, आरोहन ने दो, प्रत्यक्ष ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने 19.2 ओवर में 8 विकेट खोकर 165 रन बनाए और 2 विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से आविक ने 42, प्रिंस ने 41, सार्थक ने 39 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सार्थक ने दो, नीरव ने दो और आयुष ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शनिवार को जूनियर वर्ग के टूर्नामेंट में एक मैच खेला जाएगा।


No comments:
Post a Comment