केन्द्रीय बजट 2026 को लेकर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री में एक छात्र-उद्योग गोलमेज चर्चा

शहर के एक दर्जन से भी ज्यादा स्कूल व कॉलेज के छात्र के साथ उद्यमी करेंगे प्रतिभाग

मेरठ। एक फरवरी को सांसद में पेश हुए केन्द्रीय बजट 2026-27 को लेकर शनिवार को चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री उत्तर प्रदेश में एक गोल मेज चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। इस राउंड टेबल चर्चा में शहर के प्रतिष्ठित स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। ये आयोजन आज यानि शनिवार सात फरवरी को र्कितामी हाल में किया जा रहा है। इस में दो पैनलिस्ट के साथ-साथ विभिन्न उद्योग से जुड़े उद्यमी भी प्रभाग करेंगे। 

दिल्ली रोडवेज स्थित चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री में शनिवार को पिछले सप्ताह आए केन्द्रीय बजट पर एक राउंड टेबल चर्चा का आयोजन किया जाएगा। इसका विषय होगा “केंद्रीय बजट 2026: छात्रों, नौकरियों और उद्योग के लिए इसका क्या अर्थ है” – एक छात्र-उद्योग गोलमेज चर्चा (Union Budget 2026: What It Means for Students, Jobs, and Industry” – A Student–Industry Roundtable Discussion). इस कार्यक्रम में दीवान पब्लिक स्कूल, के. एल. इन्टरनेशनल स्कूल, सोफिया गर्ल्स स्कूल, सेंट मेरीज एकेडमी, भारत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दीवान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, एमआईईटी, मास्टर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, एमआईआईटी के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। यूनियन बजट के आधार पर विभिन्न बिंदुओं की जानकारी प्रतिभागियों को पहले ही दी जा चुकी है। इस आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी व बहुराष्ट्रीय कंपनी ई एंड वाई एलएलपी के पार्टनर प्रशांत रायज़ादा बतौर पैनलिस्ट मौजूद रहेंगे। चैम्बर के महामंत्री शुभेन्द्र मित्तल ने बताया कि अब तक शहर के प्रतिष्ठित 12 स्कूल व कॉलेज के कुल चौबीस प्रतिभागियों की स्वीकृति प्रदान हो चुकी है। इसके अलावा दो पैनलिस्ट व शहर के विभिन्न उद्योगों से जुड़े उद्यमी भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक व उपाध्यक्ष कमल भार्गव का कहना है कि यह पहला मौका है जब इस तरह की गोल मेज वार्ता चैम्बर के तत्वधान में आयोजित की जा रही है। इस का मुख्य उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी ये समझ सके की सरकार द्वारा पेश किए बजट के क्या मायने है और आम जनता के लिए बजट के क्या-क्या फायदे और नुकसान है। अध्यक्ष विपिन कुमार अग्रवाल के अनुसार इस परिचर्चा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाने माने उद्यमी भी शिरकत करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts