शहर में 2 दिन रहेंगे सरसंघचालक मोहन भागवत
खिलाड़ियों, प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद, संघ के शताब्दी वर्ष पर माधवकुंज में कार्यक्रम का आयोजन होगा
मेरठ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत जिले में 2 दिन प्रवास पर रहेंगे। सरसंघचालक 19 फरवरी की रात को मेरठ आएंगे। यहां वे 20 और 21 फरवरी दो दिन तक मेरठ में प्रवास करेंगे। इस दौरान वो मेरठ व ब्रज प्रांत के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। साथ ही खिलाड़ियो से संवाद करेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 100 वर्ष पूर्व 1925 में विजयादशमी के पावन अवसर पर नागपुर में हुई थी। विजयदशमी 2025 को 100 वर्ष पूर्ण होने से विजयदशमी 2026 तक की अवधि को संघ शताब्दी वर्ष के रूप मे मनाया जा रहा है।इस शताब्दी वर्ष में समाज के मध्य विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जा रहे हैं। जिसमे हिन्दू सम्मेलन का क्रम अभी चल रहा है। इसी कड़ी मे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत एवं नेतृत्व करने वाले बन्धु-बहिनों से संघ के वरिष्ठ अधिकारी संवाद करेंगे।
खिलाड़ियों से करेंगे संवाद
शताब्दी नगर माधवकुंज में इसी अवसर पर 20, 21 फरवरी को मेरठ में होगा। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूज्य सरसंघचालक डा. मोहनराव भागवत अपने 2 दिवसीय प्रवास के दौरान शताब्दी नगर स्थित माधव कुंज मे रहेंगे। 20 फरवरी को मेरठ प्रान्त व ब्रज प्रान्त के खेल जगत के राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे। 21 फरवरी को इन्ही दोनों प्रांतों से आए समाज के प्रमुख नागरिकों के साथ सरसंघचालक के संवाद करेंगे। कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment