पं. दीन द्याल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज में यूनियन बजट 2026 पर व्याख्यान 

मेरठ । पं.दीन द्याल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज, 17, माल रोड़ के बी.बी.ए. संकाय में "यूनियन बजट 2026’’ शीर्षक पर प्रो0 (डॉ0) अतवीर सिंह, अर्थशास्त्र विभाग, चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा व्याख्यान दिया गया।

 उपरोक्त व्याख्यान में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया एवं बजट की बारिकियों को समझा। मुख्य वक्ता ने अपने व्याख्यान में बजट में समावेशी विकास, तेज आर्थिक वृद्धि, युवाओं, किसानों, छोटे एवं मध्यम उद्योगो तथा तकनीकी कौशल को सशक्त बनाने पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इसके अलावा बजट को और अधिक प्रभावी तरीके से कैसे लागू किया जा सकता है उस पर भी मुख्य वक्ता ने अपने विचार रखे। व्याख्यान के प्रश्नोत्तर सत्र में छात्र/छात्राओं ने प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। इस व्याख्यान से छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्द्धन हुआ और सभी छात्र-छात्राओं ने व्याख्यान को बड़ी उत्सुकता से सुना। महाविद्यालय के निदेाक डॉ0 निर्देश वशिष्ठ ने अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिवानी पाण्डे ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ0 रोबिन्स रस्तौगी, डॉ0 प्रदीप गुप्ता, डॉ0 देवेश गुप्ता, डॉ0 राजीव कुमार एवं चिराग जैन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts