700 रुपये का सफर 150 रुपये में हो जाएगा पूरा
समय और खर्च दोनों बचाएगी नमो भारत
मेरठ। जैसा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) का दावा है कि नमो भारत के पूरे कारिडोर पर संचालन होने से निजी वाहनों का प्रयोग कम होगा, उसकी संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है। शहरवासी अभी से ही यह आकलन करने में जुट गए हैं कि नमो भारत और निजी वाहन से जाने में सबसे अधिक लाभ किससे होगा।
दूरी, समय व खर्च का आकलन करें तो निजी वाहन के बजाय नमो भारत से दिल्ली जाना उचित रहेगा। हालांकि शादी समारोह, पारिवारिक आयोजन, अचानक कहीं अलग जाने का कार्यक्रम तय होने या कुछ विशेष सामग्री लाने आदि के लिए कार के उपयोग को प्राथमिकता मिलेगी। आइए जानते हैं तुलनात्मक आकलन की स्थिति-
वर्तमान स्थिति - नमो भारत सेवा
स्टेशन (मेरठ सीमा) स्टेशन (दिल्ली सीमा) दूरी समय खर्च
मेरठ साउथ न्यू अशोक नगर 51.56 किमी 42 मिनट 150 रुपये
सड़क मार्ग - निजी वाहन
स्टेशन (मेरठ सीमा) स्टेशन (दिल्ली सीमा) दूरी समय खर्च
मेरठ साउथ न्यू अशोक नगर 59 किमी 1 घंटा लगभग 700 रुपये
पूरे कॉरिडोर पर नमो भारत रैपिड रेल
स्टेशन (मेरठ का अंतिम) स्टेशन (दिल्ली का अंतिम) दूरी समय खर्च
मोदीपुरम सराय काले खां 82 किमी 57 मिनट 210 रुपये लगभग
पूरे कॉरिडोर पर सड़क मार्ग
स्टेशन (मेरठ का अंतिम) स्टेशन (दिल्ली का अंतिम) दूरी समय खर्च
मोदीपुरम सराय काले खां 84 किमी 1.45 से 2.00 घंटे 1200 रुपये लगभग
तुलना: नमो भारत वाया सड़क मार्ग
मार्ग का प्रकार शुरुआती स्टेशन अंतिम स्टेशन दूरी समय खर्च
नमो भारत (वर्तमान - आंशिक) मेरठ साउथ न्यू अशोक नगर 51.56 किमी 42 मिनट 150 रुपये
सड़क - निजी वाहन (वर्तमान) मेरठ साउथ न्यू अशोक नगर 59 किमी 1 घंटा ≈ 700 रुपये
नमो भारत (पूरे कॉरिडोर) मोदीपुरम सराय काले खां 82 किमी 57 मिनट ≈ 210 रुपये
सड़क (पूरे कॉरिडोर) मोदीपुरम सराय काले खां 84 किमी 1.45–2.00 घंटे ≈ 1200 रुपये


No comments:
Post a Comment