सोने चांदी के दाम सातवें आसमान पर
सोना ₹1,74,000 और चांदी ₹3,86,5 के शिखर पर पहुंची
मेरठ। विश्व में चल रही उथल पुथल के चलते पीली व सफेद धातु रोजाना नये रिकार्ड बना रही है। बुधवार को मेरठ में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोना ₹1,74,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव ₹3,86,500 प्रति किलोग्राम रहा। सूत्रों की मानें तो चांदी का आंकड़ा चार लाख रूपये प्रति किलो पार कर सकता है। जबकि सोना दो लाख प्रति दस ग्राम पहुंच सकता हे।
मंगलवार को 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,63,000 थी। 24 घंटे में 24 कैरेट सोने में ₹11 हजार की बढ़ोतरी हुई। वहीं, मंगलवार को चांदी का भाव प्रति किलोग्राम ₹3,63,000 था, जो 24 घंटे में बढ़कर बुधवार को ₹23,500 का रिकॉर्ड भाव दर्ज हुआ। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि विदेश में राजनीतिक माहौल उथल-पुथल होने और अमेरिका में नीतिगत अनिश्चितता के कारण सोना-चांदी की कीमतों पर प्रभाव पड़ रहा है। निवेशकों ने शेयर मार्केट छोड़कर सोने चांदी में निवेश करने से नहीं कतरा रहे है।
आम आदमी की बजट से दूर हो रही दोनो धातू
जिस प्रकार से बाजार में सोने चांदी के दाम लगातार तेजी से बढ़ रहे है। उसे देखते हुए दिखाई दे रहा है। आम आदमी के लिए सोने चांदी पहुंच से दूर हो जााएगें। फिलहाल अभी लोग अभी बाजार के रूख देख रहे है। आखिरकर दोनो धातुओं के दाम कहां तक पहुंचते हे।


No comments:
Post a Comment