"तेरे मेरे मंच" पर छात्र-छात्राएं हुए जागरूक 

 मेरठ। बुधवार को  बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा जनता इंटर कॉलेज खरखौदा  कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय महिला आयोग के तेरे मेरे सपने युवा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं  जेंडर इक्वालिटी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील कुमार शर्मा  ने की l प्रबंधक सत्य प्रकाश शर्मा, उप प्रबंधक  आरपी चौधरी ने संस्था के प्रयासों की सराहना की कमेटी के कोषाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा  ने ऐसे कार्यक्रमों को आज की जरूरत समझा l कमेटी सदस्य  अशोक धनोट और  जगत सिंह  ने बेटियों के उत्थान और शिक्षा के प्रयास के सराहना की संचालन श्री कद शुक्ला जी ने किया 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लैंगिक समानता, आपसी सम्मान और संवेदनशील सोच को विकसित करना रहा।इस अवसर पर कॉलेज के प्रतिभाशाली छात्र–छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन एवं सकारात्मक योगदान को देखते हुए अब्दुल अहद , कु विधि, भारत मावी, कु  शिविका, कु विन्नी, कु  झलक, कु रिया खटाना,  कु ख़ुशी को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रेरणा का भाव देखने को मिला।कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय महिला आयोग - विवाह पूर्व संवाद केंद्र- तेरे मेरे सपने की काउंसलर कुसुम शर्मा ने  कार्यशाला में यह संदेश दिया गया कि कॉलेज में लड़के–लड़कियाँ साथ पढ़ते हैं तो सम्मान, मर्यादा और सहमति सबसे आवश्यक होती है। समान अवसर, सकारात्मक दोस्ती, जिम्मेदार व्यवहार और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण पर विस्तार  विवाह पूर्व संवाद केंद्र- तेरे मेरे सपने - कॉउंसलर मीनू बाना  ने अपने संबोधन में कहा कि “कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और सोच गढ़ने का स्थान है। जब युवा वर्ग लैंगिक समानता और सम्मान की भावना अपनाता है, तभी समाज स्वस्थ और सशक्त बनता है।”

कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष अंजू पांडेय ने कहा कि आज विद्यार्थियों ने  जेंडर सेंसटाइजेशन जेंडर इक्वलिटी वर्कशॉप  में सभी छात्र–छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।वे भेदभाव, असंवेदनशील व्यवहार और गलत पर चुप रहने की प्रवृत्ति से दूर रहें तथा एक-दूसरे का सहयोग करते हुए कॉलेज को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण प्रदान करें।

संस्था द्वारा कॉलेज प्रधानाचार्य,  कॉलेज प्रबंधक, कॉलेज अध्यक्ष को उनके कुशल निर्देशन प्रबंधन एवं  नेतृत्व के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया  l प्रधानाचार्य श्री गोपाल दत्त जी ने कमेटी और बेटियां फाउंडेशन का धन्यवाद ज्ञापित किया 

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र–छात्राओं ने यह संकल्प लिया कि वे समानता, सम्मान और जिम्मेदारी के मूल्यों को अपने व्यवहार में अपनाएंगे और एक स्वस्थ कॉलेज व समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर डॉक्टर अपर्णा शर्मा डॉ निधि शर्मा नीतू सिंह राकेश शर्मा सलेश चंद आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Popular Posts