यूपी में एसआईआर में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे

अब 12.55 करोड़ वोटर्स, दर्ज करा सकते है आपत्तियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के बाद मंगलवार को मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी गई। इसमें कुल 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता शामिल हैं। यह संख्या पिछले साल 27 अक्टूबर की मतदाता सूची के 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाताओं से लगभग 2 करोड़ 89 लाख कम है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि एसआईआर के दौरान गहन जांच के बाद करीब 46.23 लाख मतदाताओं को मृत पाया गया, जबकि 2.57 करोड़ मतदाता या तो स्थायी रूप से बाहर चले गए या प्रमाणन प्रक्रिया के दौरान उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा 25.47 लाख मतदाताओं का नाम एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाया गया।

सीईओ रिणवा ने कहा कि मसौदा मतदाता सूची में अब राज्य के सभी 75 जिले और 403 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इस काम में कुल 1,72,486 बूथ शामिल किए गए थे, जिनमें बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने का काम कर रहे थे।

मुख्य जिलों में मतदाता कटौती की स्थिति:

1. सहारनपुर - 4,32,534 (16.37%) 2. मुजफ्फरनगर - 3,44,217 (16.29%) 3. मेरठ - 6,65,635 (24.65%) 4. गाजियाबाद - 8,18,139 (28.83%) 5. बुलन्दशहर - 4,03,369 (15.14%) 6. गौतम बुद्ध नगर - 44,74,71 (23.98%) 7. बागपत - 177299 (18.15%) 8. आगरा - 8,36,943 (23.25%) 9. अलीगढ - 5,20,189 (18.60%) 10. मथुरा - 3,73,793 (19.19%) 11. फिरोजाबाद - 3,44,752 (18.13%) 12.मैनपुरी - 2,26,875 (16.17%) 13. एटा - 2,20,426 (16.80%) 14. हाथरस - 1,89,616 (16.30%) 15. बरेली - 7,14,753 (20.99%) 16. बदायूं - 4,92,995 (20.39%) 17. शाहजहांपुर - 5,03,922 (21.76%) 18. पीलीभीत - 1,99,772 (13.61%) 19. मुरादाबाद - 3,87,611 (15.76%) 20. रामपुर - 3,21,571 (18.29%) 21.बिजनौर- 4,27,159 (15.53%) 22.अमरोहा - 1,81,177 (13.22%) 23. कानपुर नगर - 9,02,148 (25.50%) 24. कानपुर देहात - 2,03,957 (15.26%) 25. इटावा - 2,33,018 (18.95%) 26. फर्रुखाबाद - 2,90,824 (20.80%) 27. कन्नौज - 2,78,095 (21.57%) 28. औरैया - 1,58,055 (15.36%) 29. प्रयागराज - 11,56,305 (24.64%) 30. फ़तेहपुर - 3,15,468 (16.32%) 31. प्रतापगढ़ - 5,00,109 (19.81%) 32. कौशांबी - 2,19,698 (18.00%) 33. झांसी - 2,19,612 (13.92%) 34. ललितपुर - 95,447 (9.95%) 35. जालौन - 2,12,059 (16.34%) 36. हमीरपुर - 90,560 (10.78%) 37. महोबा - 85,352 (12.42%) 38. बांदा - 1,75,421 (13.00%) 39.चित्रकूट - 1,00,092 (13.67%) 40. वाराणसी - 5,73,203 (18.18%) 41. जौनपुर - 5,89,543 (16.51%) 42. गाजीपुर - 4,08,689 (13.85%) 43. चंदौली - 2,30,086 (15.45%) 44. मिर्जापुर - 3,42,761 (17.94%) 45. सोनभद्र - 2,51,964 (17.93%) 46. ​​भदोही - 2,06,320 (16.73%) 47. आजमगढ़ - 5,66,606 (15.25%) 48. मऊ - 3,00,223 (17.52%) 49. बलिया - 4,55,976 (18.16%) 50. गोरखपुर - 6,45,625 (17.61%) 51. महाराजगंज - 3,01,022 (15.11%) 52.देवरिया - 4,14,799 (17.22%) 53.कुशीनगर - 5,02,640 (18.65%) 45. सोनभद्र - 2,51,964 (17.93%) 46. ​​भदोही - 2,06,320 (16.73%) 47. आजमगढ़ - 5,66,606 (15.25%) 48. मऊ - 3,00,223 (17.52%) 49. बलिया - 4,55,976 (18.16%) 50. गोरखपुर - 6,45,625 (17.61%) 51. महाराजगंज - 3,01,022 (15.11%) 52.देवरिया - 4,14,799 (17.22%) 53.कुशीनगर - 5,02,640 (18.65%) 54. बस्ती - 2,98,287 (15.70%) 55. सिद्धार्थनगर - 3,98,900 (20.33%) 56. संत कबीर नगर - 2,66,870 (19.96%) 57. लखनऊ - 12,00,138 (30.04%) 58.उन्नाव - 4,07,171 (17.51%) 59. रायबरेली - 3,48,862 (16.35%) 60.सीतापुर - 6,23,772 (19.55%) 61.हरदोई - 5,44,682 (18.04%) 62. खीरी (लखीमपुर) – 5,05,802 (17.50%) 63. गोंडा - 4,69,637 (18.40%) 64.बहराइच - 5,41,328 (20.44%) 65.बलरामपुर - 4,11,200 (25.98%) 66. श्रावस्ती - 1,34,992 (16.51%) 67. अयोध्या - 3,35,742 (17.69%) 68. सुल्तानपुर - 3,16,947 (17.19%) 69. बाराबंकी - 3,73,154 (16.00%) 70. अम्बेडकर नगर - 2,58,547 (13.82%) 71. कासगंज - 1,72,238 (16.28%) 72.अमेठी - 2,67,241 (18.60%) 73. हापुड - 2,57,903 (22.30%) 74. शामली - 1,63,458 (16.75%) 75. संभल - 3,18,601 (20.29%)

दावे और आपत्तियां:

सीईओ ने बताया कि अब मसौदा मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां छह जनवरी से छह फरवरी तक दर्ज कराई जा सकती हैं। इस दौरान मतदाता अपने नाम को सूची में शामिल करने, सुधार करने या किसी अन्य आपत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एसआईआर प्रक्रिया का उद्देश्य सूची को अधिक सटीक बनाना और मृतक, डुप्लीकेट या अनुपस्थित मतदाताओं को हटाकर वास्तविक मतदाता संख्या सुनिश्चित करना है।

इस प्रक्रिया के बाद अब उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची गहन, अपडेटेड और सभी बूथों तक पहुंच सुनिश्चित करने वाली बनाई गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts