डी पी एस में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की भावभीनी विदाई दी गई
सपनों की राहों पर आज कदम बढ़ाने चले,
कुछ यादें आँखों में, कुछ मुस्कान साथ चले। अलविदा नहीं ये पल, बस एक नया आरंभ है.
विद्यालय की गोद से जीवन की उड़ान है।
मेरठ।बुधवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल के सभागार में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह अत्यंत गरिमामय, भावनात्मक एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। आयोजन वरिष्ठ छात्रों के विद्यालय जीवन की मधुर स्मृतियों और उनके उज्ज्वल भविष्य को समर्पित रहा।वाइस चेयरपर्सन शशि सिंह ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनीष सेकसरिया व उप प्रधानाचार्या डॉ वर्षा भारद्वाज के दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ।विद्यालय के प्रबंधक अतुल सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएँ दी और कहा कि विद्यालय में प्राप्त शिक्षा, संस्कार और अनुशासन ही उन्हें भविष्य में सफलता की ऊँचाइयों तक ले जाएँगे।
इसके पश्चात कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने मनमोहक व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें भावपूर्ण गीत, आकर्षक नृत्य, नाट्य प्रस्तुति, बैंड परफॉरमेंस एवं स्मृतियों से सजी प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं, जिसने बीते वर्षों की यादों को जीवंत कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति में स्नेह, सम्मान और अपनापन झलक रहा था।विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. श्वेता सिंह तथा अनुमेहा सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके विद्यालय जीवन को अमूल्य धरोहर बताया।
विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए विभिन्न विशेष उपाधियाँ भी प्रदान की गईं। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अक्षर आहूजा को एक्सीलेंस अवार्ड, विद्यालय की गरिमा को सदैव ऊँचा रखने वाले छात्रों में नेहा चौहान, व रायन चौधरी को प्राइड ऑफ डीपीएस की उपाधि से सम्मानित किया गया।
नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट परिचय देने वाली छात्रा परीधि को 'लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड' सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रा भूमिका चौधरी को को-एक्सीलेंस अवॉर्ड तथा अपने आचरण व व्यक्तित्व से सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनने वाले छात्रों आसिम व भाविका को रोल मॉडल सम्मान प्रदान किये गये।
इसके अतिरिक्त फेयरवेल की शोभा बढ़ाने वाली छात्रा अक्षी गोसिन को मिस डीपीएस, विराज शर्मा को मिस्टर डीपीएस अवार्ड, अनंत कुमार को डायनेमिक स्पोर्ट्स पर्सन एवं आरव साहू को मिस्टर फेयरवेल, युविका जिंदल को मिस फेयरवेल, अनंता को मिस पॉपुलर, अर्शदीप को मिस्टर पॉपुलर व हर्षवर्धन जैन को सोलफुल म्यूजिक अवार्ड जैसे आकर्षक एवं प्रतिष्ठित खिताबों से भी नवाजा गया। इन सम्मानों ने समारोह को और भी गरिमामय व यादगार बना दिया
अंत में हैड गर्ल अक्षी गोसिन व हैड बॉय रियान द्वारा धन्यवाद प्रस्तुत करते हुए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों तथा विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। विदाई समारोह न केवल कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा बल्कि दिल्ली पब्लिक स्कूल मेरठ की समृद्ध शैक्षणिक व सांस्कृतिक परंपरा को भी सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करता है। इन्हीं भावुक पलों में प्रधानाचार्य मनीष सेकसरिया व उप प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा भारद्वाज ने विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


No comments:
Post a Comment