परिनिर्वाण दिवस पर  कांग्रेसियों ने बाबा साहब को किया नमन

मेरठ। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के 69 वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पूर्वी कचहरी मार्ग स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर ज़िला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 जिला कमेटी की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव भाटी एवं संचालन मीडिया प्रभारी सय्यद आमिर रज़ा ने किया। उधर महानगर कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रंजन शर्मा और संचालन मीडिया प्रभारी हरिकिशन अंबेडकर ने किया। वक्ताओं ने बाबा साहब को दलितों का मसीहा और महान समाज सुधारक बताया। इस अवसर पर मोनिंदर सूद वाल्मीकि, राकेश मिश्रा, यासर सैफी, विनोद शर्मा, मुल्ला जी अशरफ, हरिकिशन वर्मा, अनिरुद्ध त्यागी, राकेश कुशवाह, योगी जाटव, यशपाल चौधरी, सुनीता मंडल, कामेश  रतन और मुजीब खान सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts