फ़ैज़ महमूद अलीगढ़–बुलंदशहर के प्रभारी नियुक्त
यूथ कांग्रेस में अहम संगठनात्मक फैसला
मेरठ।भारतीय यूथ कांग्रेस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को और मज़बूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद के पुत्र तथा यूथ कांग्रेस के प्रमुख नेता फ़ैज़ महमूद को अलीगढ़ और बुलंदशहर जनपदों का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को क्षेत्र में युवाओं को संगठित करने और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
फ़ैज़ महमूद की नियुक्ति पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पारस शुक्ला एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी यशपाल सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दोनों जनपदों में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि फ़ैज़ महमूद युवाओं को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फ़ैज़ महमूद ने कहा कि यूथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ और बुलंदशहर में युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि जननायक राहुल गांधी एवं सांसद प्रियंका गांधी के विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। बेरोज़गारी, महंगाई, शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा। कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मज़बूत किया जाएगा।
फ़ैज़ महमूद ने आगे कहा कि दोनों जिलों में यूथ कांग्रेस का विस्तार, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और युवाओं को नेतृत्व के अवसर देना उनकी प्राथमिकता रहेगी, ताकि कांग्रेस को एक सशक्त और विश्वसनीय विकल्प के रूप में स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान नहीं, बल्कि जनसेवा का अवसर है।
फ़ैज़ महमूद की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में यूथ कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।
इस अवसर पर चौधरी यशपाल सिंह, सरदार कर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद, एडवोकेट बदर महमूद, शक्ति सिंह, अभिमन्यु त्यागी, हेमंत प्रधान, मेरठ जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, बागपत जिलाध्यक्ष लव कश्यप, निजारत तोमर सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


No comments:
Post a Comment