यूपी बीजेपी अध्यक्ष के लिए आज नामांकन
पंकज चौधरी के नाम पर लग गई अंतिम मुहर?
लखनऊ,एजेंसी।आज उत्तर प्रदेश बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है. बीजेपी मुख्यालय हजरतगंज में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक पंकज चौधरी का नाम इस पद के लिए लगभग तय माना जा रहा है.
यूपी की राजनीति में इस वक्त का सबसे बड़ा सवाल है कि भारतीय जनता पार्टी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा. सूत्रों के मुताबिक पंकज चौधरी का नाम इस पद के लिए लगभग तय माना जा रहा है. आज शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए औपचारिक घोषणा के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. ऐसे में अगर पंकज चौधरी के अलावा कोई दूसरा नामांकन नहीं होता है तो आज दोपहर 2 बजे तक उनके नाम का अनौपचारिक ऐलान भी हो जाएगा.
आज उत्तर प्रदेश बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है. बीजेपी मुख्यालय हजरतगंज में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पंकज चौधरी के प्रस्तावक होंगे. ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि पंकज चौधरी ही यूपी के अगले प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं.हालांकि यह तस्वीर आज दोपहर 2 बजे तक और अधिक साफ हो पाएगी.
ओबीसी चेहरा क्यों चुना गया?
बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी चेहरे को बनाना पार्टी की रणनीति का एक हिस्सा बताया जा रहा है. बात करें पंकज चौधरी की तो वह सात बार के सांसद रहे हैं और वह ओबीसी कुर्मी बिरादरी से आते हैं. यह फैक्टर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा संदेश देगा. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को ओबीसी, खासकर कुर्मी समुदाय की कथित नाराजगी का सामना करना पड़ा था. अब इस नाम के जरिए भाजपा उन्हें साधने की जुगत में है.


No comments:
Post a Comment