महिला की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा

 मामले में परिजनों के हंगामे के बाद अस्पताल स्टाफ रोगियों को लावारिस छोड़ फरार हुए 

- रविवार को प्रसव पीढ़ा होने पर मंगल पांडेय नगर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था

अस्पताल में इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में रेफर मौत

मेरठ। सोमवार को मंगल पांडे नगर में एक अस्पताल में एक महिला की प्रसव पीड़ा दौरान मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा  इस दौरान अस्पताल प्रबंधक अस्पताल छोड़ कर चले गए और मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।  शिकायत पर सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. महेश चंद्रा, स्टाफ केशव को जांच के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान जांच टीम को अस्पताल प्रबंधक नहीं मिला।

मवाना के मीरापुर के रहने वाले एक परिवार ने पुत्रवधू को प्रसव पीढ़ा के होने पर रविवार को मंगल पांडेय नगर स्थित महर्षि हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। महिला की अस्पताल में हालत गंभीर होने पर गढ़ रोड स्थित परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने जांच कर महिला को मृतक घोषित कर दिया। परिजनों ने मंगल पांडेय नगर स्थित अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोमवार को हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधक अस्पताल छोड़ कर चले गए और मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। इस मामले की फोन पर सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया से शिकायत की। शिकायत पर सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. महेश चंद्रा, स्टाफ केशव को जांच के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान जांच टीम को अस्पताल प्रबंधक नहीं मिला। मृतका के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि चिकित्सक ने इलाज में देरी सही नहीं किया। जिसकी वजह से पुत्रवधू की मौत हुई है। डॉ. चंद्रा ने बताया कि अभी परिजनों से इन इस मामले की लिखित में शिकायत नहीं की है। उससे लिखित में शिकायत मांगी गई है। इसके आधार पर आगे की जांच की जाएगी। जच्चा-बच्चा की मौत प्रकरण में सीएमओ से कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान और एसके शाहरूख की शिकायत कर जांच की मांग की। मौत के मामले में परिजनों के हंगामे के बाद अस्पताल और रोगियों को लावारिस छोड़ फरार हो गए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts