बाले राम में जिला आचार्य समता प्रतियोगिता का आयोजन
मेरठ। जिला आचार्य समता प्रतियोगिता 2025 का आयोजन शताब्दी नगर, राधेश्याम मोरारका सरस्वती विद्या मंदिर, माधव कुंज शताब्दी नगर मेरठ, मेरठ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जनपद के कुल 9 विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता में बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्यों (शिक्षकों) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण रहा।कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागी आचार्यों के प्रयासों की सराहना की गई तथा विजेता टीम को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार शर्मा ने गण शिक्षक नितिन राज जी और सभी आचार्यों को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


No comments:
Post a Comment