कृति सेनन ने ‘तेरे इश्क़ में’ फिल्म से हासिल की ऊंची पोजीशन

मुंबई। कृति सेनन ने पिछले कुछ समय में एक के बाद एक मजबूत रोल करके अपने प्रदर्शन की दिशा लगातार ऊपर ही बढ़ाई है। ये रोल उनकी बतौर आर्टिस्ट ग्रोथ और उनके काम पर बढ़ती पकड़ को साफ दिखाते हैं। सालों में उन्होंने धीरे-धीरे ऐसी फिल्मों की लिस्ट बनाई है, जो उनके अलग-अलग तरह के किरदार, उनकी मेहनत, सही फैसले और दर्शकों से उनकी मजबूत कनेक्शन को दिखाती है।
बरेली की बर्फी से मिले उनके ब्रेकथ्रू ने स्क्रीन पर एक ताजग़ी भरी मौजूदगी ला दी और दिखा दिया कि वह कैसे रिलेटेबल और दिल से जुड़े किरदारों को बखूबी निभा सकती हैं। इसके बाद उन्होंने मिमी किया, एक ऐसा रोल जिसमें गहरी भावनाएँ और अंदर से महसूस कर के एक्टिंग करना जरूरी था, और इसी ने उन्हें एक दमदार परफॉर्मर के तौर पर और मज़बूती से स्थापित कर दिया।
दो पत्ती में कृति ने दो बिल्कुल अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और वो भी इतनी साफग़ी और कंट्रोल के साथ कि हर सीन में उनके इमोशंस, एनर्जी, बॉडी लैंग्वेज और रिदम का फर्क साफ़ दिखा, वहीं तेरे इश्क में उनकी लेटेस्ट मुक्ति के रूप में परफॉर्मेंस ने उनकी स्टे्रचर को और ऊंचा कर दिया है।
अब उनकी आने वाली फिल्मों की लाइन-अप ने उत्सुकता और बढ़ा दी है, जिसमें कॉकटेल 2 के बाद डॉन 3 आ रही है, जो उनकी इस खूबसूरत सफर का एक और दमदार फेज़ साबित होने वाला है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts