‘शहज़ादी है तू दिल की’ का नया प्रोमो रिलीज
मुंबई। स्टार प्लस के आने वाले शो शहज़ादी है तू दिल की के नए प्रोमो में इस बार दिल-धडक़ाने वाला एक्शन पूरी तरह छा गया है। सीरीज़ का यह पड़ाव भी खास है, क्योंकि मशहूर तेलुगु टीवी स्टार अशिका पाड़ुकोण अपने हिंदी टेलीविजऩ डेब्यू के साथ दीपा के किरदार में नजऱ आने वाली हैं।
साउथ में अपनी दमदार एक्टिंग और करिश्माई स्क्रीन प्रेज़ेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली अशिका, अब पूरे देश का दिल जीतने को तैयार हैं, एक ऐसे किरदार के साथ जो मज़बूती, मां का अपनापन और ज़िंदगी की ठोकरों से बना एक संभला हुआ दिल अपने भीतर रखती है। उनके सामने नजऱ आएंगे अंकित राइज़ादा, जो कार्तिक के शांत लेकिन प्रभावशाली अंदाज़ से दीपा की चंचल और जज़्बाती शख्सियत को खूबसूरती से पूरा करते हैं। दोनों की केमिस्ट्री ही इस कहानी की असली भावनात्मक ताकत है।
प्रोमो , जिसमें ऐक्शन और इमोशन दोनों भरे हैं, हमें दीपिका की ज़िंदगी की गहरी झलक दिखाता है। इसमें दिखता है कि वह हर दिन कैसे संघर्ष करती है, क्योंकि उसका शराबी पति घर की थोड़ी-सी कमाई भी बर्बाद कर देता है और सारी ज़िम्मेदारी उसके कंधों पर आ जाती है। वह सुबह तडक़े उठकर इडली बनाती है और बेचती है ताकि किसी तरह घर चला सके, लेकिन उसका पति उसकी मेहनत की कमाई भी शराब के लिए छीन लेता है। जब वह हिंसा पर उतर आता है, तब कार्तिक बीच में आता है, उसे बचाने के लिए लड़ाई करता है और सच्ची परवाह करते हुए उसकी मदद करना चाहता है। लेकिन दीपिका, आत्मसम्मान और अपनी ताकत पर टिके रहकर, किसी की मदद लेने से इनकार कर देती है और अपने हालात से खुद ही लडऩे का फैसला करती है। उधर कार्तिक उसकी हिम्मत और जज़्बे को देखकर प्रभावित होता है। शहज़ादी है तू दिल की ,का प्रीमियर चार दिसंबर को शाम 7:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर होगा।


No comments:
Post a Comment