डिस्काम मुख्यालय मेरठ में, त्रैमासिक पेंशन अदालत का आयोजन

 पेंशन अदालत में अब तक 109 में से 81 मामलों का अधिकारियों ने किया निस्तारण 

मेरठ। प्रबन्ध निदेशक के निर्देशन मे एवं  आशु कालिया निदेशक की अध्यक्षता मे पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के तत्वाधान में आज डिस्काम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ के सभागार में, त्रैमासिक पेंशन अदालत का सफल आयोजन किया गया।

आशु कालिया निदेशकने कहा कि डिस्कांम के समस्त सेवानिवृत्त अधिकारियों / कर्मचारियों के हित में, पेशन अदालत का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। पेंशन अदालत का मुख्य उद्देश्य पेंशन/पारिवारिक पेंशन से संबंधित समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे पेंशन धारकों को समयबद्ध रूप से पेंशन का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होनें कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि० की इस पहल से सेवानिवृत्त कर्मचारी अब आसानी से, अपनी पेंशन संबंधी समस्याओं का निस्तारण प्राप्त कर, लाभान्वित हो रहे हैं।

आज आयोजित त्रैमासिकं पेंशन अदालत में विभिन्न जनपदों से प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की गई। पेंशन अदालत में जनपद मेरठ, जनपद बिजनौर एवं जनपद मुरादाबाद से 04 आवेदन पेंशन / पारिवारिक पेंशन से संबंधित प्राप्त हुऐं। प्राप्त आवेदनों के त्वरित निस्तारण हेतु, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

निदेशकने जानकारी दी की, उ०प्र०पा०का०लि० द्वारा माह मार्च 2024 से अब तक आयोजित हुई पेंशन अदालत में कुल 109 प्रकरणों की सुनवाई की गई जिनमें से 81 मामलों का पारदर्शिता के साथ समाधान किया जा चुका है, शेष लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। उन्होनें बताया कि आगामी त्रैमासिक पेंशन अदालत का आयोजन, दिनांक 14 मार्च 2026 को किया जाऐगा।

इस अवसर पर  सगीर अहमद मुख्य अभियन्ता, सुदेश कुमार चौधरी अधीक्षण अभियन्ता (हाईडिल),विशाल वर्मा अधिशासी अभियन्ता (हाईडिल),  प्रभात कुमार वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी,  नितिन राज उपमुख्य लेखाधिकारी, सचिन काम्बोज उपमुख्य लेखाधिकारी मुरादाबाद,  पुनीत उपमुख्य लेखाधिकारी बुलन्दशहर, विजेन्द्र कुमार अवर अभियन्ता (मुख्यालय), राजीव आनन्द कार्यकारी सहायक,  यशवीर सिंह कार्यकारी सहायक एवं वितरण क्षेत्र के उपमुख्य लेखाधिकारी तथा कार्यकारी सहायक आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts