थाईलैंड से दिल्ली लाए गए लूथरा बंधु
गोवा पुलिस ने हिरासत में लियानई दिल्ली (एजेंसी)।उत्तर गोवा के अर्पोरा नाइटक्लब अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गौरव और सौरभ लुथरा को मंगलवार दोपहर दिल्ली लाया गया। इसके बाद गोवा पुलिस ने दोनों भाई को हिरासत में ले लिया है, जिसके बाद अब गोवा पुलिस दोनों लुथरा बंधुओं से पूछताछ करेगी। इसके बाद उन्हें दिल्ली पाटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई पर फैसला होगा।
जांच एजेंसियों का आरोप है कि नाइटक्लब जरूरी फायर सेफ्टी नियमों का पालन किए बिना चलाया जा रहा था, जिसकी वजह से हादसा इतना बड़ा हो गया।
इस मामले में गौरव लुथरा और सौरभ लुथरा के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। बता दें कि गोवा के नाइटक्लब में हुए अग्निकांड मामले में 25 लोगों की जान चली गई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। ऐसे में लूथरा बंधुओं 10 दिनों बाद भारत लाना पीड़ितों के परिजनों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इससे पहले मामले में अधिकारियों ने सोमवार को साफ किया था कि गोवा पुलिस थाईलैंड नहीं जा रही है, बल्कि दिल्ली में ही केंद्रीय एजेंसियों से लुथरा बंधुओं की कस्टडी ली जाएगी।
गौरतलब है कि भारत और थाईलैंड के बीच 2013 में प्रत्यर्पण संधि हुई थी, जो 2015 से लागू है। इसके तहत लूथरा बंधुओं का पत्यर्पण संभव हो सका है। आरोपियों के खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।


No comments:
Post a Comment