छात्रों को एड्स व एचआईवी पर किया जागरूक 

 मेरठ।विश्व एड‍स दिवस पर एनजीओ बेटियाॉं फाउंडेशन द्वारा श्री संस्कृत इंटर कॉलेज (एत्मादपुर), ग्राम खजूरी  में विद्यार्थियों के लिएएचआईवी ,एड्स  पर  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डा. छवि किरन गुप्ता व डा.फरहत खान ने छात्रों को एड्स व एचआईवी  के कारण, लक्षण, बचाव उपायों एवं मिथकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। सभी लगभग 200 छात्राओं को  निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए । छात्रों की शारीरिक सुरक्षा, हाइजीन, तथा स्वास्थ्य जागरूकता के संबंध में जिला अध्यक्ष राधिका अत्री ने समझाया तथा बालिकाओं के प्रश्नों के उत्तर मनीषा जैन ने देकर उन्हें संतुष्ट किया।  यह प्रोजेक्ट सुभारती मेडिकल कॉलेज के सहयोग से आयोजित किया गया। कॉलेज के प्राध्यापकों और चिकित्सा टीम ने बच्चों से संवाद कर उनके प्रश्नों के समाधान भी दिए। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनीष जैन और गोपाल कृष्ण अत्रि का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय परिवार एवं आयोजक दल ने ऐसे कार्यक्रमों को भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रखने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts