नियमित टीकाकरण के अन्तर्गत टीका उत्सव का आगाज
अभियान में छूटे बच्चो का टीकाकरण किया जाएगा
मेरठ। सोमवार से टीका उत्सव का आगाज हो गया है जो आगामी 31 दिसम्बर तक चलेगा। इस दौरान छूटे बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। जनपद मेरठ में पेन्टा-1 का लक्ष्य 26664, ओ.पी.वी.-21316 एवं एम.आर-1 15785 तथा एम.आर.-2 25241 है।
सीएमओ कार्यालय में मीडिया को ब्रीफिग करते हुए सीएमओ डा अशोक कटारिया ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इगिंत किया गया है कि प्रदेश के कतिपय जनपदाें मे पेन्टा-1/ओ.पी.वी.-1/एम.आर.-1/एम.आर. 2 की उपलब्धि विगत वर्ष की तुलना मे कम है। जनपदाें द्वारा मीजिल्स रूबेला उन्मूलन के लिये अभीष्ट लक्ष्य कम से कम 95 प्रतिशत एम.आर. 1 एवं एम.आर. 2 अभी तक प्राप्त नहीं किया जा सका है।विभिन्न जनपदों में मीजिल्स रूबेला के केसो मे निरन्तर वृद्धि देखी जा रही है।
जीरो डोज इम्पिलमेटेंशन प्लान के अन्तर्गत विशेष प्रयासों के बावजदू प्रदेश के कतिपय जनपदों में जीरो डोजर (पेन्टा-1 से छटूे) बच्चों की सख्ंया काफी अधिक है।निरन्तर प्रयास करने के उपरान्त भी यूविन पोर्टल पर प्रदेश की उपलब्धि एच.एम.आई.एस. की उपलब्धि से अत्यतं कम है। स्पष्ट है कि बहुत से बच्चे जो यूिवन पोर्टल पर पजीकृत नहीं है या जिनकी टीकाकरण की सचूनाएं यूिवन पोर्टल पर अधुनान्त नहीं है यूिवन की रिपोर्ट पर परिलक्षित नहीं हो रहे हैं।
बताया कि शहरी क्षेत्रों में जिला चिकित्सालय, अर्बन सी.एच.सी/पी.एच. पर आयोजित किये जाने वाले सभी दैनिक टीकाकरण सत्रों पर भी टीका उत्सव के दौरान विशेष प्रयास करते हुये छूटे हुये बच्चों का टीकाकरण कराया जा सकता है। टीका उत्सव के दौरान प्रत्येक टीकाकरण सत्र का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिधियों/ सम्मानित वरिष्ठजनों के माध्यम से कराया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कटारिया ने सभी मीडिया कर्मियों से अपील की कि ज्यादा-ज्यादा जनसमुदाय में प्रचार -प्रसार किया जाये जिससे कि जनपद में टीकाकरण प्रगति को बढाया जा सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा. प्रवीण गौतम द्वारा अवगत कराया कि टीकाकरण को बढ़ाने हेतु माह दिसम्बर, 2025 को टीका उत्सव के रूप में मनाया जाना है।टीका उत्सव का आयोजन नियमित टीकाकरण सत्रों के माध्यम से ही किया जाना है।टीका उत्सव हेतु कोई भी अतिरिक्त सत्र नियोजित नही किया जाना है। डयू लिस्ट में चिन्हित सभी बच्चों का यथाआवश्यक टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर माइक्रोप्लान के अनुसार नियोजित टीकाकरण सत्रों पर ही किया जाना है।
इस मौके परी ,डा. पूजा शर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.सी.एच. बाबूराम अहलावत ,जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, बब्बन शुक्ला, रामनारायण , नजमुनिशा , अल्ताफ अली, परवीन कौशिक, तबस्सुम, सलीम और उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment