पंजाबी समाज ने हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर मेरठ बंद का दिया समर्थन 

 मेरठ। वेस्ट यूपी में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की पुरजोर मांग के लिए 17 दिसंबर 2025 को मेरठ बन्द हेतु पंजाबी समाज महासमिति उत्तर प्रदेश नेअपना पूर्ण समर्थन मेरठ बार एसोसिएशंस को दिया । 

          प्रदेश अध्यक्ष निशांत परुथी के नेतृत्व में महा समिति के सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट संजय शर्मा तथा महामंत्री एडवोकेट राजेंद्र सिंह राणा से मिला और उन्हें अपना समर्थन पत्र सौंपा।  महासमिति ने साफ कहा कि वर्षों से लंबित यह मांग अब निर्णायक मोड़ पर है और उन्होंने अधिवक्ताओं की संघर्ष को जन आंदोलन का स्वर देने का भरोसा दिया प्रदेश अध्यक्ष निशांत परुथी ने कहा कि वेस्ट यूपी के करोड़ों लोगों को न्याय तक आसान पहुंच दिलाना अब समय की जरूरत है उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की हर लड़ाई में पंजाबी समाज कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह मुहिम अब पीछे नहीं हटेगी उन्होंने पशिचमी  उत्तर प्रदेश केसभी जिलों के पंजाबी समाज के व्यापारियों से अपील की कि वे भी इस अवसर पर 17 दिसंबर को बन्द का पूर्ण समर्थन करते हुए अपनी प्रतिष्ठा बंद रखें 

           इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि हाई कोर्ट बेंच मिलना सिर्फ अधिवक्ताओं का ही नहीं बल्कि जनता का भी अधिकार है महा समिति ने सरकार से इस मुद्दे पर शीघ्र सरकार सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।             इस अवसर पर संरक्षक विपिन सोढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष निशान परूथी  के साथ नीरज नारंग  अमोल गंभीर  हरप्रीत मान  गुरमीत सहानी हरेंद्र प्रीत सिंह  हरविंदर सिंह  टोनी  भवनेश मेहता जसमीत सिंह चड्ढा  सुनील अरोड़ा (पाली) मीडिया संयोजक प्रवीण सरीन तथा मनमोहन दल आदि उपस्थित रहे 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts