कांग्रेसियों और पुलिस के बीच 'नोंकझोंक'
भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
मेरठ। भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गुरुवार को पुलिस से तीखी नोंक झोंक हुई। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की प्लानिंग को कामयाब नहीं होने दिया। हालांकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। कांग्रेसी यहां से नारेबाजी करते हुए जैसे ही भाजपा कार्यालय की ओर रवाना हुए तभी पुलिस-प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में ही रोक लिया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। इसके पश्चात कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे के गेट से आगे बढ़े लेकिन प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मार्च को आगे नहीं बढ़ने दिया। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि
भाजपा सरकार लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस इस तानाशाही के आगे न कभी झुकी है और न झुकेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोषणा की कि सड़क से लेकर संसद तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।इस दौरान सलीम खान, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, कमल जायसवाल, दिनेश उपाध्याय, डॉ. बबीता गुर्जर, शिवकुमार शर्मा, विकास शर्मा, के.डी. शर्मा, आदेश सक्सेना, अशोक आर्य, सुमित विकल, अल्तमश त्यागी, मुस्तजाब चौधरी, इक़बाल अहमद, सचिन शर्मा, सैयद सलीमुद्दीन शाह, नईम राणा, संजय वर्मा, यासिर सैफ़ी, फिरोज़ चौधरी, मैनुद्दीन चौधरी, राहत चौहान, राकेश मिश्रा, इकरामुद्दीन अंसारी, सुशांत शर्मा, ध्रुव शर्मा, आरिफ़ राजपूत, जुनैद राजपूत, मतीन अंसारी, ग़फ्फ़ार मलिक, नेमपाल तोमर, रमणकांत शर्मा, सौरभ दिवाकर शर्मा, राकेश नेगी, राकेश शर्मा, दीपांशु गुर्जर, मुस्तकीम चौहान, पवन थापा और कपिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किया गया 'हाउस अरेस्ट'
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव भाटी को गुरुवार को स्थानीय प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इस पर जिलाध्यक्ष गौरव भाटी और मीडिया प्रभारी सय्यद आमिर रज़ा ने केंद्र सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया। ज़िला अध्यक्ष के अनुसार पिछले एक दशक से केंद्र में सत्तासीन मोदी सरकार मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस व उसके नेताओं के ख़िलाफ़ राजनैतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से कार्य कर रही है। भाजपा मुख्यालय का घेराव करने जाने से पहले गुरुवार को पुलिस जिलाध्यक्ष के कैंप कार्यालय पहुंची और गौरव भाटी को हाउस अरेस्ट कर लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं सय्यद आमिर रज़ा, विजय चिकारा, अरुण त्यागी, हरिओम त्यागी, डा. आदेश शर्मा, सुनीता मंडल, अब्दुल हक त्यागी, मारूफ गौड़, उमरदराज़, अवनीश पंवार, अरुण कौशिक, योगी जाटव, तरुण मलिक और राकेश शर्मा ने जिलाध्यक्ष को नजरबंद किए जाने का विरोध किया।


No comments:
Post a Comment