महिला अस्पताल में एम्बूलेंस में आग लगने के मामले में मुकदमा दर्ज
-सीएमओ बोले कारण स्पष्ट होने पर होगी कार्रवाई
मेरठ। जिला महिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में खड़ी पुरानी एम्बुलेंस में शनिवार की देर शाम अचानक आग लग गई। एम्बुलेंसो में आग लगती देख वहां पर अफरा तफरी मच गई। तीमारदार आग को देखकर अपनी मरीजों को देखने के लिए महिला जिला अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े। रविवार को सीएमओ डाक्टर अशोक कटारिया ने अस्पताल का निरिक्षण किया। उन्होंने देहती गेट थाने में तहरीर दिलवाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरु कर दी।
शनिवार को जिला महिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में खड़ी पुरानी एब्लुलेसों के अंदर अचानक आग लग गई। आग की पलटे देख वहां पर अफरा तफरी मच गई। अस्पताल प्रबंधन व कर्मचारियों ने जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। रविवार को सीएमओ डाक्टर अशोक कटारिया ने महिला जिला अस्पताल का निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान उनके साथ अस्पताल के प्रबंधन के लोग भी मौजूद थे।
सीएमओ अशोक कटारिया ने बताया मौके पर उस समय वहां 6 गाड़ियां खड़ी थीं, जिनमें से चार में आग लगी थी। दो एम्बुलेंस आंशिक रूप से जली हैं और दो ज्यादा जल गई हैं। ये सभी एम्बुलेंस पुरानी थीं। इनको हटाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी चल रही है। पूरी आगजनी में कोई भी वाहन ऐसा नहीं जला है, जो प्रयोग में हो। थाने में तहरीर दी गई है, पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। इस घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बताया निरिक्षण के दौरान देखा गया कि कुछ बाहरी लोग भी अस्पताल परिसर में बिना वजह अपना वाहन खड़ा करते है। बाहर के लोग पुरानी बिल्डिंग के आसपास बैठे हुए नजर आए। इस पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किए जाएंगे। अस्पताल परिसर में कई जगह लाइटें भी नहीं है, इसका भी सुधार किया जाएंगा।
देहली गेट इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने बताया अस्पताल प्रबंधन की तरफ से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराई जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।


No comments:
Post a Comment