संविधान निर्माता को भाकियू ने किया याद 

 मेरठ। भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब बी आर आंबेडकर  के महापरिनिर्वाण दिवस पर मेरठ के पूर्वी कचहरी मार्ग स्थित उनकी प्रतिमा पर भारतीय किसान आंदोलन के पदाधिकारी कुलदीप त्यागी बृजेश चौहान मोहन सिंह नेगी सरदार त्रिलोक सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

 इस दौरान भारतीय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने कहा कि बाबा साहेब ने भेदभाव और छुआछूत जैसी अमानवीय कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने का रास्ता प्रशस्त किया और शिक्षित आदर्श सशक्त अखंड समृद्ध शक्तिशाली समता मूलक संतुलित राष्ट्र की नींव रखी साथ ही प्रकृति संतुलित सुखद मानव जीवन की परिकल्पना के प्रावधान तय किये जिस कारण उनका योगदान समूची मानवता की भलाई के लिए अनुकरणीय है वे सच्चे भारतीय महानायक थे

No comments:

Post a Comment

Popular Posts