कड़ी मेहनत ही बनाती है महान खिलाड़ी: पूनम दहिया

 अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल पुरूष प्रतियोगिता का आगाज

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि की अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता-2025 का भव्य आयोजन मेरठ कॉलेज,  के नवनिर्मित मेरठ कॉलेज स्पोर्ट्स एरिना में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी  पूनम दहिया तथा कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य/चीफ़ प्रॉक्टर प्रो. अनिल राठी द्वारा किया गया।

आयोजन सचिव प्रो. वीरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट जनों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए कुल 25 टीमों की प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 टीमों ने सक्रिय प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता महत्त्वपूर्ण कदम है।

मुख्य अतिथि पूनम दहिया ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “कड़ी मेहनत और अनुशासन ही एक खिलाड़ी को महान बनाते हैं। खेल हमें न केवल जीतना सिखाता है, बल्कि टीम भावना, धैर्य और चरित्र निर्माण भी करता है।"कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. अनिल राठी ने नव-निर्मित खेल परिसर की सराहना करते हुए कहा कि मेरठ कॉलेज सदैव छात्रों को उत्कृष्ट खेल सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर प्रो. योगेश, प्रो. सुधीर, प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. पवन, प्रो. अनुराधा, प्रो. सचिन कुमार शर्मा, प्रो. अर्चना, प्रो. मंजू खोकर, प्रो. मनोज कुमार, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. आशीष तोमर, डॉ. पंजाब मालिक सहित कई प्राध्यापक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल विभाग एवं आयोजन टीम का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts