सीरियल किलर की गुत्थी सुलझाएंगी मिसेज देशपांडे
मुबई। माधुरी दीक्षित की अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। माधुरी अपने 40 साल के फिल्मी सफर में पहली बार एक अलग तरह के चैलेंजिग रोल में दिखने जा रही हैं।
माधुरी ने अपनी फिल्मों में अब तक रोमांस, डांस, गाना, कॉमेडी सब किया है लेकिन अब जो वो करने जा रही हैं, वो उन्होंने इससे पहले कभी नहीं किया है। ट्रेलर की शुरुआत माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गाने भोली सी सूरत…से होती है। पहली झलक में वह एक शख्स का मर्डर करने के बाद उसे फांसी का फंदा पहनाती दिखती हैं।
इसी के साथ शहर में लगातार हो रही मर्डर की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। बताया जाता है कि ऐसा लग रहा है कि 25 साल पहले वाला सीरियल किलर जाग गया है। इस ट्रेलर मेंं दिखाया गया है कि असली सीरियल किलर ‘मिसेज देशपांडे’ जेल के अंदर है और बाहर लगातार मर्डर हो रहे हैं। मिसेज देशपांडे कहती हैं कि मैं अंदर हूं, बाहर कोई मेरी नकल कर रहा है। आखिरकार पुलिस इस सीरियल किलर को पकडऩे के लिए ‘मिसेज देशपांडे’ की मदद लेते हैं।


No comments:
Post a Comment