शुगर डिस्टिलरी से रूबरू हुए छात्र छात्राएं

मेरठ।   मेरठ कॉलेज के  रसायन विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने “आसिमाँ चटर्जी केमिकल सोसाइटी “के अंतर्गत प्रोफ़.नीलमकुमारी और प्रोफ़.आभा अवस्थी के निर्देशन में स्थानीय शुगर डिस्टिलरी यूनिट का शैक्षिक भ्रमण किया। विशेषज्ञों के निर्देशन में छात्रों ने गन्ना प्रसंस्करण, फर्मेंटेशन, डिस्टिलेशन प्रक्रिया, इथेनॉल निर्माण तकनीक तथा अपशिष्ट उपचार संयंत्र का विस्तृत अवलोकन किया।

उद्योग अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उत्पादन की संपूर्ण तकनीकी श्रृंखला और सुरक्षा मानकों से परिचित कराया। विद्यार्थियों ने वास्तविक औद्योगिक सेट-अप में प्रयोग होने वाले उपकरणों, कंट्रोल पैनलों और गुणवत्ता परीक्षण प्रक्रियाओं को भी देखा।समन्वयक डॉ भोपाल सिंह ने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों को “पुस्तक से परे वास्तविक औद्योगिक अनुभव” प्रदान करते हैं और भविष्य में अनुसंधान तथा रोजगार संभावनाओं के लिए विशेष उपयोगी होते हैं।”छात्रों ने उद्योग प्रबंधन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया और इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।भ्रमण के दौरान  संकाय सदस्य प्रोफ़.संजय वत्स,शोधार्थी प्रज्ञा और चैली ने विद्यार्थियों  के साथ रह कर पूरे कार्यक्रम का समन्वयन सुनिश्चित किया ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts