जाम से मिलेगी निजात
दिल्ली रोड़ जगदीश मंडप के पास सड़क के दोनाे तरफ तीन मीटर होंगी चाेडी सड़क
एनसीआरटीसी ने चौड़ीकरण के लिए दिए 60 करोड़
कब्जा लेने के बाद एनसीआरटीसी को जमीन सौंपी जाएगी
मेरठ। दिल्ली रोड़ पर आए दिन वाहनों के कारण लगने वाले जाम से निजात मिलने वाली है । दिल्ली रोड़ जगदीश मंडप से 700 सौ मीटर दूरी तक रोड को चौड़ी करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। दोनों और सड़क के चौड़ीकरण के लिए 70 दुकानों और अन्य भवनों की भूमि की खरीदे के लिए एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण) ने 60 करोड़ रुपया उपलब्ध कराया है। जमीन अधिग्रहण होने के बाद जमीन एनसीआरटीसी को सौंप दी जाएगी। जिससे सड़क के चौड़ीकरण का कार्य आरंभ हो सके।
जिला प्रशासन ने अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करके सभी भूमि मालिकों को दी जाने वाली मुआवजा राशि के अवार्ड भी तैयार कर लिए हैं। इसी सप्ताह भूमि मालिकों को मुआवजा राशि का भुगतान शुरू हो सकता है। रैपिड रेल कारीडोर के भूमिगत होने के कारण दिल्ली रोड जगदीश मंडप के पास संकरी हो गई है। सड़क के बीचोंबीच रैपिड रेल का कारिडोर है। यहां जाम लगता रहता है। रात में यहां से मालवाहक ट्रक भी गुजरते हैं। फिलहाल शादियों का सीजन चल रहा है, जिसने जाम की समस्या को और ज्यादा बढ़ा दिया है। दोनों ओर की सड़क को तीन मीटर चौड़ा करके जाम की समस्या के समाधान की योजना एनसीआरटीसी ने बनाई थी।
भूमि अधिग्रहण करके उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन. की है। अधिग्रहण की इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। दोनों ओर लगभग 70 दुकानों, अन्य भवनों और भूखंडों से जमीन ली जा रही है। इस अधिग्रहण के लिए भूमि मालिकों को 60 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।
एनसीआरटीसी ने संयुक्त खाते में डाला पैसा
भूमि मालिकों को जमीन के लिए होने वाले भुगतान के लिए जिला प्रशासन ने एनसीआरटीसी से 60 करोड़ रुपये मांगे थे। दो महीने बाद यह राशि जिला प्रशासन और एनसीआरटीसी के संयुक्त खाते डाल दी गई। एडीएम भूमि अध्याप्ति कार्यालय में भूमि मालिकों को भुगतान के लिए अवार्ड की गणना क्रास चेक हो रही है। एनसीआरटीसी की भी मदद इसमें ली जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक इसी सप्ताह भूमि मालिकों को भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।
भुगतान होते ही लेंगे जमीन पर कब्जा
अधिकारियों ने दावा किया कि भूमि मालिकों को भुगतान होते ही जमीन पर कब्जा ले लिया जाएगा। कब्जे के बाद जमीन को एनसीआरटीसी को हैंडओवर करके निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। दोनो ओर सड़क को तीन मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए नाला भी शिफ्ट होगा। इस अधिग्रहण में छह दुकाने पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएंगी। इन व्यापारियों की मांग है कि उन्हें रैपिड रेल के स्टेशन में ही प्राथमिकता पर दुकान आवंटित की जाए। इस अधिग्रहण प्रक्रिया में प्रभावित परिवारों को जमीन के मुआवजे के साथ पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि
अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। एनसीआरटीसी ने 60 करोड़ रुपया भी उपलब्ध करा दिया है। अब भूमि मालिकों को भुगतान करके जल्द जमीन पर कब्जा लिया जाएगा। जिस पर एनसीआरटीसी की ओर से तुरंत काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
डा. वीके सिंह, जिलाधिकारी


No comments:
Post a Comment