बिल से दवाई बेचे और बिल से ही दवाई खरीदें - इंन्द्रपाल
होलसेलर और रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन का आईएमए में शोषण मुक्ति सम्मेलन का आयोजन
मेरठ। सोमवार को शोषण मुक्ति सम्मेलन व कार्यशाला का आयोजन होलसेलर और रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में आई एम में हाल बच्चा पार्क पर आयोजित किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य दवा व्यापारियों के गौरव को और आत्मसम्मान को जागृत करना था। इस सम्मेलन में करीब 15 जिलों के पदाधिकारी मेरठ जिले के 200 दवा व्यापारी सम्मिलित हुए। सम्मेलन में जिन्होंने 25 साल दवा व्यापार को दिए हमने करीब डेढ़ सौ व्यापारियों का सम्मान किया। सम्मेलन में इस बात का संदेश देना था कि हम नशे नकली दवाई वह बिना लाइसेंस के कारोबार नहीं करते इसके बावजूद भी दवा व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है ।
प्रदेश संगठन के प्रभारी शलेन्द्र सिंह टिल्लू ने कहा कि अगर कंपनियां कहीं भी परेशानियां पैदा करती है तो संगठन आपके साथ है संगठन के कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल जी ने आगरा का जिक्र करते हुए कहा कि जिस व्यापारी के यहां छापा पड़ा था उसके 24 में से 23 सैंपल पास हो गए फिर भी व्यापारी को जेल भेज दिया गया इस खेल में लिप्त अगर कोई भी अधिकारी है तो उसका भी संस्था पर्दाफाश करेगी ।
इस सम्मेलन में सभी दवा व्यापारियों से अपील की गई कि आप अपने व्यापार पर पूर्ण ध्यान दें तथा बिल से दवाई बेचे और बिल से ही दवाई खरीदे। जिनको भी दवाई बेच रहे हैं समय-समय पर उनके लाइसेंस के रेनवाल की भी जांच कर ले कहीं वह एक्सपायर तो नहीं है।
अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कि व्यापारियों का जांच के नाम पर शोषण नहीं होने देंगे। घनश्याम मित्तल ने कहा कि व्यापारी जागरूक और खुली आंखों से अपना व्यापार करें जिससे उसे किसी जांच का डर ना हो ।कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने सभी व्यापारियों को एकजुट रहने की सलाह दी तथा संगठन के मीडिया प्रभारी राहुल जैन विकास मित्तल उपाध्यक्ष गगन गुप्ता लोकेश सिंह सचिन गुप्ता प्रवीण दुआ सुनील गर्ग अरुण त्यागी आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment