माइटी डेमोस ने मेरठ नाइट को हराया
मेरठ। हनी क्रिकेट ग्राउंड भटीपुरा मे मेरठ नाइट व माइटी डेमोंस 11 के बीच मैच खेला गया। मेरठ नाइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर 7 विकेट के नुक्सान पर 183 रन बनाये। जिसमे हनी काजला ने 62 रन व वसीम ने 33 रन बनाये। वही बल्लेबाज़ी करने उतरी मेरठ डेमोंस 11 की टीम 20.5 ओवर मे 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जिसमे मंदीप ने 63 रन व शिखर ने 42 रन बनाये। कोच दीपक सिद्धू ने बताया कि मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी मुख्य अतिथि नितिन काजीपुर ने मंदीप को देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनुज खटाना, मोहित तोमर, जितेंद्र, चिराग, विधान, सक्षम, हर्षित, आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment