एकतरफा मुकाबले में मेरठ स्पोटिंग ने आरएफसी मु़. नगर को 7-0  से हराया 

 मेरठ। कैंट के रजबन के ताल कटोरा  मैदान में चल रहे चौ. जगन सिंह ताेमर ऑल इंडिया फुुटबॉल टूर्नामेंट में चौथे दिन हुए मैच में रोमांचकारी मैच देखने को मिले। 

पहला मुकाबला आरएफसी मुजफ्फरनगर और मेरठ स्पोर्टिंग के बीच खेला गया । मैच के पहले मिनट में ही  कुशाग्र चौधरी ने शानदार गोल कर अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया मैच के 10 मिनट में फिर एक और गोल मारकर अपनी बढ़त दुगनी कर दी मैच के 16 वे मिनट में फिर एक कुशाग चौधरी ने अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए अपनी टीम को तीन गोल से आगे कर दिया उसके बाद अश्वनी कुमार ने दो गोल और मारकर अपनी टीम को 5-0 से आगे कर दिया, उसके बाद आशु का नंबर था आशु ने भी लगातार दो  गोल मारकर अपनी टीम को 7-0 से विजय दिला दी और ऑल इंडिया राउंड के लिए क्वालीफाई किया। 

दूसरा मैच दर्शकों  की पसंदीदा टीम सुपर सिक्स फुटबॉल क्लब बिहार और थंडर फुटबॉल क्लब गढ़वाल के बीच खेला गया।  इस मैच के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी दिवाकर ओझा रहे। मुकाबला बहुत ही रोमांचक था दोनों ही टीम के स्ट्राइकर एक दूसरे की टीम की रक्षा पंक्ति की परीक्षा लेते रहे। लेकिन दोनों ही टीम की  रक्षा पंक्ति भी चीन की दीवार की तरह अडिग रही। मैच के 29 मिनट में बिहार के परमेश्वर ने शानदार खेल का नजारा दिखाते हुए 25 गाज की दूरी से जानदार गोल मारकर अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिलवा दी, गढ़वाल ने गोल उतारने की बहुत कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली और अंत में सुपर सिक्स फुटबॉल क्लब बिहार ने 1-0 से मुकाबला जीतकर  ऑल इंडिया राउंड में प्रवेश किया। 

तीसरा मुकाबला ऑल इंडिया राउंड का खेला गया जो जो  पिछले वर्ष की विजेता जेनेक्स फुटबॉल क्लब और मिलन फुटबॉल क्लब मुरादाबाद के बीच खेला गया।  मुकाबला बहुत ही संघर्षपूर्ण था पिछली बार की विजेता जेनेक्स क्लब के राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी आमिर ने मुरादाबाद की रक्षा पंक्ति को मध्यांतर तक बहुत परेशान किया, लेकिन कोई गोल नहीं हो पाया, लेकिन मैच के दूसरे हाफ में आमिर ने मुरादाबाद की रक्षा पंक्ति को छकाते हुए शानदार हेडर से गोल मारकर जेनेक्स क्लब को एक गोल से आगे कर दिया, मैच के 50 वे मिनट में आमिर ने एक बार फिर मुरादाबाद की रक्षा पंक्ति में हलचल मचाते हुए अपने लेफ्ट फुटर से शानदार गोल मारकर अपनी टीम को दो गोल से आगे कर दिया, मिलन फुटबॉल गोल उतारने की बहुत-बहुत कोशिश की और जैनेक्स फुटबॉल क्लब मेरठ पर दबाव बनाना शुरू किया लेकिन तभी पलटवा करते हुए जेनेक्स क्लब के अक्षत ने काउंटर अटैक बनाते हुए शानदार गोल किया और अपनी टीम जेनेक्स फुटबॉल क्लब को 3-0 से विजय दिलाते हुए अगले दौर में पहुंचा दिया। इस मौके पर आयोजन सचिव पवन तोमर राजेश यादव, एल पी सिंह, अभिनव तोमर, भीष्म सिंह, वीर सिंह, शैलेंद्र पवार  दिनेश यादव ,अशोक भटनागर आशीष सोनकर आदि लोग मौजूद रहे । 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts