52 की उम्र में महिमा चौधरी ने संजय मिश्रा को पहनाई वरमाला
मुंबई। 90 के दशक की मशहूर अदाकारा महिमा चौधरी ने अभिनेता संजय मिश्रा के साथ 'दूसरी शादी' कर ली है। दोनों कलाकारों ने मीडिया के सामने एक-दूसरे को न केवल वरमाला पहनाई, बल्कि शादी की पारंपरिक रस्में भी निभाईं। चूंकि महिमा चौधरी और संजय मिश्रा दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं, इसलिए फैंस के मन में सवाल है कि आखिर यह दूसरा विवाह क्यों? दरअसल, यह पूरा आयोजन उनकी आगामी फिल्म के प्रमोशन का एक अनूठा तरीका है।
कलाकारों ने अपनी फिल्म को लाइमलाइट में लाने के लिए यह प्रोमोशनल गिमिक अपनाया है। फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, और गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में महिमा चौधरी और संजय मिश्रा ने स्टेज पर नकली शादी की और एक-दूसरे को वरमाला भी पहनाई। इस दौरान पास बैठे एक शख्स ने माइक लेकर मंत्र पढ़ना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर महिमा डर जाती है और कहती है कि मंत्र क्यों पढ़ रहे हो, ये मंत्र शादी वाले असली मंत्र तो नहीं हैं। ये सुनकर सभी हंसने लगते हैं।
फिल्म में कॉमेडी और इमोशन दोनों भरपूर मिलने वाला है। बता दें कि ट्रेलर से पहले फिल्म के टीजर और पोस्टर बहुत पसंद किए थे। फैंस काफी समय ये ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर थे लेकिन आज फैंस का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।


No comments:
Post a Comment