के. एल स्कूल के तीन प्रोजेक्ट्स यूथ आइडियाथॉन टॉप 2000 में शामिल

मेरठ।मंगलवार को स्कूल यूथ आइडियाथॉन 2025 में देशभर के स्कूलों से 1 लाख से अधिक प्रोजेक्ट्स सम्मिलित हुए थे जिनमें से के  एल इंटरनेशनल स्कूल के जूनियर व सीनियर दोनों कैटेगरी में छात्रों द्वारा बनाए गए तीन प्रोजेक्ट्स का चयन टॉप 2000 में हुआ है।

यह प्रतियोगिता सीबीएसइ, मैनेजमेंट एंटरप्रेन्योरशिप प्रोफेशनल स्किल्स काउंसिल और थिंकस्टार्टअप द्वारा संचालित की जाती है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार और समस्या समाधान के कौशल को बढ़ावा देना है।विद्यालय के प्रबन्धक वर्ग एवं प्रधानाचार्य  सुधांशु शेखर ने चयनित छात्रों को उनकी उत्कृष्ट सोच और अभिनव विचारों के लिए बधाई देते हुए इस प्रतियोगिता के अगले चरण में चयनित होने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts