डिप्टी सीएम के आने से पहले निगम ने पकड़े कुत्ते
अभियान के तहत स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में सुबह ही सर्किट हाउस पहुंची टीम
मेरठ। गुरूवार को उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पैदल यात्रा के साथ साथ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंच रहे हैं। इससे पहले नगर निगम भी शहर की व्यवस्था बनाने में जुटा है। सुबह से ही नगर निगम की टीम सर्किट हाउस पहुंची और कुत्ते पकड़ने का अभियान चालू कर दिया ।
सर्किट हाउस में लगभग रोजाना कोई न कोई जनप्रतिनिधि पहुंचता रहता है। । ऐसे में कोई सर्किट हाउस आए और उनको वहां आवारा कुत्ते घूमते न मिले, इसलिए आज टीम यहां सुबह से ही सक्रिय हो गई।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह के नेतृत्व में टीम लगातार कुत्ते पकड़ रही है । पिछले चार दिन में लगभग चालीस से पचास कुत्ते अभी तक टीम पकड़ चुकी है। हालांकि शहर में बने दो शेल्टर हाउस में 330 कुत्ते रखने की जगह है।
सुबह शाम वॉक के लिए पहुंचते है लोग
सर्किट हाउस के आसपास रहने वाले लोग बड़ी संख्या में यहां सुबह शाम वॉक के लिए पहुंचते है। पास ही में बने कैलाश प्रकाश स्टेडियम में भी अभी ट्रैक की सुविधा नहीं है इसलिए खिलाड़ी भी यहीं नजर आते हैं।ऐसे में कुत्तों के कारण यहां आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही थी।


No comments:
Post a Comment